दिल्ली के उस्मानपुर में एनकाउंटर! 26 राउंड फायरिंग के बाद दो बदमाश घायल
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में स्पेशल स्टाफ और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के आने की सूचना पर टीम ने जाल बिछाया था। फायरिंग के दौरान दोनों के बाएं पैर में गोली लगी। दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, लेकिन वे सुरक्षित बच गए।
Aditi Rawat
5 Oct 2026
































