इंदौर में फिर गैंगस्टर्स की दस्तक! पुर्तगाल से आया फिरौती का फोन, 10 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे
इंदौर में एक बार फिर गैंगस्टर्स के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश! ट्रांसपोर्ट कारोबारी संजय भूरिया से रोहित गोदारा के नाम पर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से चार दिन तक धमकी भरे कॉल आए। रकम नहीं देने पर गोली मारने और घर से अगवा करने की चेतावनी दी गई। क्राइम ब्रांच की SIT ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Hemant Nagle
16 Nov 2026

























