Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस-आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4 महिलाओं पर केस दर्ज

सोहागपुर में संयुक्त टीम ने 30 से 40 लीटर कच्ची शराब जब्त की। करीब 3 हजार लीटर महुआ लहान नष्ट कर चार महिलाओं पर केस दर्ज किया।

सोहागपुर। क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोहागपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर टीम ने अवैध कच्ची शराब जब्त की और शराब बनाने के लिए तैयार किया जा रहा करीब 3 हजार लीटर महुआ लहान मौके पर ही नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

2500 से 3000 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

यह जानकारी देते हुए टी आई गिरीश, त्रिपाठी ने बताया कि संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय की सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान लगभग 30 से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। वहीं, शराब निर्माण के लिए तैयार किया जा रहा करीब 2500 से 3000 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया। कार्रवाई में चार महिलाओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

 अवैध शराब के कारोबार से परेशान महिलाओं ने पुलिस चौकी का किया घेराव, गांव में पूर्ण शराबबंदी की मांग

इनके विरुद्ध की गई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान संध्या बाई पति रतन शाह (56 वर्ष) एवं रेखा बाई पति सपन देवनाथ (40 वर्ष), दोनों निवासी बंगाली कॉलोनी सोहागपुर, रिंकू राय पति संजू राय (27 वर्ष) निवासी नया खेड़ा सोहागपुर तथा कौशल्या बाई पति दीपांकर (32 वर्ष) निवासी बंगाली कॉलोनी, नया खेड़ा सोहागपुर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए।

सोहागपुर के टूराखापा में पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 500 लीटर महुआ लाहन किया नष्ट

अभियान लगातार जारी रहेगा

पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। लगातार कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की कवायद तेज हुई है।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts