Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां तेज, प्रचार-प्रसार और संपर्क अभियान पर जोर

हरदा में सर्व ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक में प्रचार-प्रसार, पंजीयन और आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
हरदा में नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां तेज, प्रचार-प्रसार और संपर्क अभियान पर जोर
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य

हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन कर उनके लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। समाज के अनेक परिवारों को सम्मेलन का लाभ मिलेगा।

हरदा व आसपास के जिलों समेत दूरदराज से विप्रबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। इस भव्य को सफल बनाने की दिशा में रविवार शाम को माँ रेवा गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की।

प्रचार-प्रसार और जिम्मेदारियों पर चर्चा

इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया ने बैठक के प्रमुख बिंदुओं को सभी के बीच साझा किया। बैठक के दौरान तीनों जिला , महिला एवं युवा कार्यकारिणी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। संपर्क अभियान, प्रविष्टि फार्म वितरण, पुस्तिका लेखन, अतिथियों के नाम तथा परिचय सम्मेलन कार्यालय प्रारंभ करने समेत अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि परिचय सम्मेलन को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार तथा संयुक्त सहभागिता महत्वपूर्ण है। वहीं इस पवित्र कार्य के बेहतर परिणाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

हरदा की कनुप्रिया राजपूत ने राष्ट्रीय कयाकिंग चैंपियनशिप में जीते 4 स्वर्ण पदक, बढ़ाया जिले का मान

पदाधिकारियों ने रखे अपने विचार

इस दौरान संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी एवं गोपाल शुक्ला, संयोजक नितेश बादर, महेश शर्मा, वैकुंठ शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, संरक्षक मीणा ओझा, सुधा पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री लोकेश शर्मा ने किया। वहीं, अंत में आभार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के संयोजक नितेश बादर ने व्यक्त किया।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...

Latest Posts