Surajpur:छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ का पुल बारिश में बहा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सूरजपुर के धोंधा गांव में भारी बारिश का कहर; नदी की तेज धार में पुल का बड़ा हिस्सा समाया, ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप,प्रतापपुर विकासखंड के धोंधा गांव में नदी पर बनाया गया पुल लगातार हुई भारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त होकर बह गया। बताया जा रहा है कि पुल निर्माण पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद रातभर नदी का जलस्तर बढ़ता रहा।
PREM
17 Aug 2026
































