खकनार जनपद की बैठक में पति-प्रतिनिधियों को बाहर करने पर हंगामा, 25 सदस्यों ने किया बहिष्कार
बुरहानपुर की खकनार जनपद पंचायत की बैठक में महिला सदस्यों के साथ पहुंचे पति-प्रतिनिधियों को CEO ने बाहर जाने को कहा तो विवाद बढ़ गया। नाराज जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 25 सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर नारेबाजी की। सदस्यों ने विकास कार्यों में देरी का भी आरोप लगाया।
Banwari Metkar
23 Aug 2026


























