टिकट नहीं मिला तो भड़क उठे समर्थक!दतिया में पुलिस पर पथराव से मचा हड़कंप, NH-44 पर 15 KM लंबा जाम
बीजेपी की ओर से दतिया उपचुनाव के लिए नए उम्मीदवार की घोषणा के बाद जिले का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र हो गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लगा और पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई।
Aditi Rawat
11 Jul 2026


























