डीएम अंकल, हम जाएं तो जाएं कहां....जलभराव से परेशान ग्रामीण रात में बच्चों संग डीएम आवास पहुंचे
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लगातार बारिश से जलभराव की समस्या गंभीर हो गई। कनवारा गांव के ग्रामीण परिवार और बच्चों के साथ देर रात डीएम आवास पहुंचे और घरों में भरे पानी की निकासी की मांग की। डीएम अमित आसेरी ने एसडीएम और राजस्व टीम को मौके पर भेजकर तत्काल जांच और राहत कार्य के निर्देश दिए।
Sona Rajput
10 Jul 2026


























