इंदौर से आबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ
करीब पांच महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से बुधवार को इंदौर-आबू धाबी की सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस सेवा का शुभारंभ किया। पहली उड़ान के यात्रियों को मुख्यमंत्री ने खुद बोर्डिंग पास वितरित किए।
Rohit Sharma
15 Jul 2026


























