इंदौर से आबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

इंदौर। प्रदेश सरकार अपनी नागरिक विमानन नीति के तहत इस रूट पर प्रति उड़ान आर्थिक सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। नई उड़ान से उद्योग, व्यापार, पर्यटन और खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह सेवा सप्ताह में चार दिन संचालित होगी।
मुख्यमंत्री ने किया उड़ान सेवा का शुभारंभ
एयरपोर्ट के टर्मिनल वन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर तेजी से विकसित हो रहा मेट्रो शहर है और प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में इसकी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार कर रही है। जबलपुर, भोपाल, रीवा, कोलकाता सहित कई शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू की गई हैं। अब आबू धाबी की सीधी सेवा से प्रदेश को नई अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
जो लोग जाना चाहते हैं जाएं... लेकिन मैं BJP के अंत तक जिंदा रहूंगी, तृणमूल फूट पर बोलीं ममता
हवाई सेवाओं के विस्तार पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग, व्यापार, पर्यटन और खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को इस उड़ान से बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पक्का हेलीपेड और हर जिले में एयर स्ट्रिप विकसित की जाएगी। इसी के साथ सीएम ने यह भी कहा कि पीएमश्री एयर एंबूलेंस सेवा को दूसरे राज्य भी अपनाने लगे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प का भी जिक्र किया कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज में सफर कर सके।
पहली उड़ान में 81 यात्रियों ने किया सफर
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-247 बुधवार रात 7:50 बजे इंदौर से आबू धाबी के लिए रवाना हुई। पहली उड़ान में 79 वयस्क और 2 शिशु, यानी कुल 81 यात्रियों ने सफर किया। वहीं वापसी उड़ान IX-248 गुरुवार तड़के सुबह 3:20 बजे इंदौर पहुंचेगी, जिसमें 158 वयस्क और 5 शिशु, कुल 163 यात्री आएंगे। इस रूट पर 170 सीटों वाले एयरबस A320 विमान का संचालन किया जा रहा है।
OBC आरक्षण : शुरू हुई डे-टू-डे हियरिंग, याचिकाकर्ता बोले- आबादी आरक्षण का पैमाना नहीं
सरकार दे रही सहयोग, टिकट भी होगा सस्ता
मुख्यमंत्री ने बताया कि नागरिक विमानन नीति के तहत राज्य सरकार इस रूट पर प्रति उड़ान आर्थिक सहयोग दे रही है, जिससे यात्रियों को पहले करीब 25 हजार रुपये तक मिलने वाला टिकट अब लगभग 12 हजार रुपये में उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह उड़ान सप्ताह में चार दिन संचालित होगी। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक हवाई सेवा मिलेगी।
सिंहस्थ को लेकर एयरपोर्ट विस्तार की मांग
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में 154 नए हवाई अड्डों का विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता लगभग 40 लाख से बढ़कर 43 लाख तक पहुंच गई है। आगामी सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए एयरपोर्ट विस्तार का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से 143 एकड़ जमीन जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि नए टर्मिनल और समानांतर टैक्सी-वे का निर्माण शुरू हो सके।












