Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sydney Mall News : सिडनी के मॉल में अज्ञात शख्स ने चाकू से किया हमला, 6 की मौत; फायरिंग में आरोपी ढेर

Follow on Google News
Sydney Mall News : सिडनी के मॉल में अज्ञात शख्स ने चाकू से किया हमला, 6 की मौत; फायरिंग में आरोपी ढेर
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। हमलावर ने एक बच्चे सहित कई लोगों पर चाकू से वार किया। घटना के बाद शॉपिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गोली मार दी। घटना के बाद शॉपिंग मॉल को खाली कराया गया। दिल दहला देने वाली ये घटना वेस्टफील्ड बॉन्ड जंक्शन के शॉपिंग सेंटर में हुई।

खुलेआम चाकू लेकर घूम रहा था अज्ञात शख्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब 4 बजे घटी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक अज्ञात शख्स मॉल में खुलेआम चाकू लेकर घुसा और अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावर ने एक बच्चे समेत महिला पर भी चाकू से वार किया। जिसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गोली मार दी।

मॉल में फ्लोर पर चारों ओर फैला खून

घटना के बाद मॉल में फ्लोर पर चारों तरफ खून फैला हुआ था। मॉल से लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शॉपिंग मॉल से लोगों को दूर रहने की हिदायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने इमरजेंसी सेवाएं बुलाई। मेडिकल टीम मौके पर ही मरीजों का इलाज कर रही है। वहीं, पुलिस लोगों से मामले में आगे की पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें-Pakistan News : बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने बस रोककर किया यात्रियों का अपहरण, कार पर फायरिंग की; 11 की मौत
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts