स्वरा भास्कर की शादी जायज नहीं; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- इस्लाम कबूल किए बिना नहीं हो सकता निकाह

Follow on Google News
स्वरा भास्कर की शादी जायज नहीं; मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- इस्लाम कबूल किए बिना नहीं हो सकता निकाह
लखनऊ। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और फहाद अहमद के निकाह को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत के प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सवाल उठाए हैं। फहद अहमद (Fahad Ahmad) ने कहा कि दोनों की शादी देखकर लगता है कि स्वरा ने इस्लाम कबूल नहीं किया। उन्होंने कहा कि बिना इस्लाम कबूल किए दोनों ने निकाह किया है तो शरीयत की रोशनी में यह निकाह जायज नहीं हुआ।

सिर्फ मुस्लिमों का हो सकता है निकाह

रजवी ने कहा कि इस्लाम कुबूल करने वाले या फिर जो लोग पहले से इस्लाम में हैं, वही निकाह कर सकते हैं। गैर मुस्लिम से निकाह करना जायज नहीं है। मौलाना ने कहा कि शादी विवाह के लिए इस्लाम को ढाल के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लोग अपनी खुशहसाद को पूरा करने के लिए इस्लाम का इस्तेमाल करते हैं यह नाजायज है।

इस मामले में लड़का गुनहगार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि लड़की और लड़का दोनों मुसलमान हैं तो ही निकाह जायज होगा। अगर लड़का मुसलमान है और लड़की हिंदू है और उसने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया है तो ऐसी सूरत में निकाह नहीं होगा। यह शादी शरीयत की रोशनी में नाजायज होगी दोनों का रिश्ता नाजायज रिश्ता होगा। इस मामले में लड़का मुसलमान गुनहगार होगा।

स्वरा ने की थी कोर्ट मैरिज

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी शादी की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने फहाद पर अहमद को टैग भी किया था। फहद समाजवादी पार्टी की यूथ विंग ‘समाजवादी युवजन सभा’ के प्रदेश अध्यक्ष हैं। स्वरा के पोस्ट पर 31 वर्षीय अहमद ने लिखा- मुझे कभी नहीं पता था कि हलचल इतनी खूबसूरत हो सकती है। स्वरा ने कोर्ट मैरिज की है।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts