भोपाल : होटल में मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत, सनी लियोन की फिल्म की शूटिंग के लिए आया था, साइलेंट अटैक की आशंका

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मेकअप आर्टिस्ट सलीम, बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से भोपाल आया था और एक होटल में ठहरा हुआ था। देर रात उसका शव बाथरूम में पड़ा मिला, जिससे हड़कंप मच गया।
मृतक सलीम।[/caption]
होटल के बाथरूम में मिला शव
दरअसल, यह घटना एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। सलीम के साथ आए एक अन्य व्यक्ति ने उसे देर रात बाथरूम में अचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि सलीम की मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई होगी, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। [caption id="attachment_158244" align="aligncenter" width="600"]
मृतक सलीम।[/caption]





















