Surya Grahan 2024 : नॉर्थ अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने उमड़ी लोगों की भीड़, कुछ इलाकों में अंधेरा रहने की संभावना; जानें कहां दिखेगा असर

मेस्क्वाइट (अमेरिका)। मेक्सिको से संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा तक फैले एक संकीर्ण गलियारे में लाखों दर्शक उत्सुकता से सोमवार की खगोलीय घटना - पूर्ण सूर्य ग्रहण - का इंतजार कर रहे हैं, जबकि पूर्वानुमानकर्ताओं को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। वर्मोंट और मेन के साथ-साथ न्यू ब्रंसविक और न्यूफाउंडलैंड में ग्रहण के अंत में सबसे अच्छे मौसम की उम्मीद है। ऐसे में ग्रहण देखने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ उत्तरी अमेरिका में जुटने की उम्मीद है।
[caption id="attachment_113648" align="aligncenter" width="600"]
फाइल फोटो[/caption]
फाइल फोटो[/caption]
कुछ इलाकों में अंधेरा रहने की संभावना
घनी आबादी वाले इलाकों, टेक्सास और अन्य पसंदीदा स्थानों में दोपहर के समय चार मिनट तक अंधेरा रहने की संभावना एक बड़ा आकर्षण है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी एलेक्सा मेन्स ने रविवार को क्लीवलैंड के ‘ग्रेट लेक्स साइंस सेंटर' में बताया, “बादल छाए रहना पूर्वानुमान लगाने में सबसे कठिन चीजों में से एक है। कम से कम, बर्फबारी नहीं होगी।”
‘पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब 4 मिनट 28 सेकंड तक रहेगा’
डलास के बाहर एक ट्रेलर रिसॉर्ट में रह रहे गोथम (इंग्लैंड) के क्रिस लोमास ने कहा, “यह सिर्फ अन्य लोगों के साथ अनुभव साझा करने के बारे में है।” बदली छाई रहेगी या धूप खिलेगी इस अनिश्चितता ने रोमांच को और बढ़ा दिया है। पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब चार मिनट 28 सेकंड तक रहेगा। सात साल पहले अमेरिका के तटीय क्षेत्र में दिखे सूर्य ग्रहण के नजारे से इस बार यह लगभग दोगुना ज्यादा समय तक दिखेगा। अमेरिका में इस तरह का अगला सूर्यग्रहण इसके बाद करीब 21 साल बाद नजर आएगा।अमेरिका में कहां दिखेगा असर
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा, मिसूरी, इलिनॉय, इंडियाना, मिशिगन, अर्कांसस, टेनेसी, केंटकी, ओहायो, पेन्सिलवेनिया, न्यूयॉर्क, वर्मोंट, न्यू हैम्पशायर, मैन वो शहर हैं जहां पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। इन शहरों में करीब साढ़े 4 मिनट तक दिन में रात हो जाएगी। 2017 में लगे ग्रहण से इस बार ‘पाथ ऑफ टोटैलिटी’ 60% अधिक चौड़ा और इतना ही अधिक लंबा है। अमेरिका में अगला सूर्य ग्रहण 2045 में लगेगा। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए ISO प्रमाणित चश्मों की बिक्री भी बढ़ गई है। ये आंखों को सुरक्षित रखते हैं।सूर्य ग्रहण का समय
साल के पहले सूर्य ग्रहण की अवधि बहुत लंबी रहने वाली है। भारतीय समयानुसार, ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 2 बजकर 20 मिनट पर होगा। सूर्य ग्रहण की अवधि 05 घंटे 08 मिनट की रहेगी। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। वहीं अमेरिका के टेक्सास में दोपहर 1 बजकर 27 मिनट पर पूर्ण सूर्य ग्रहण की छाया शुरू होगी और 3 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगी। इसमें लगभग 4 मिनट का समय ऐसा रहेगा, जब पूरी धरती अंधकार में डूब जाएगी।सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखाई देगा। इसके अलावा कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक में ये ग्रहण दिखेगा।बनेगी रिंग ऑफ फायर
दरअसल, 8 अप्रैल को अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको में सूर्य ग्रहण का काफी प्रभाव रहेगा। अमेरिका के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण के चलते बिल्कुल अंधेरा छा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये प्रक्रिया मैक्सिको (Mexico) से शुरू होगी और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ राज्यों से होते हुए इसे पूरा अंधेरे में डुबो देगा। वहीं खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस दिन रिंग ऑफ फॉयर (Ring Of Fire) बनने की पूरी संभावना है। जबकि, सूर्य ग्रहण के दिन अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको में घना अंधेरा छाया रहेगा।





















