सूरत में दिल दहला देने वाला हादसा :घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, खाना बनाते समय हुआ गैस लीकेज

गुजरात के सूरत के लिंबायत इलाके में गैस रिसाव के कारण घर में भीषण आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा शामिल है। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है।
घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले, खाना बनाते समय हुआ गैस लीकेज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सूरत। गुजरात के सूरत जिले के लिंबायत इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। एक रिहायशी घर में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    जानकारी के अनुसार, दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हो गया। इससे घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

    एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और एक मासूम बच्चा शामिल है। मृतकों की पहचान शहनाज बेगम अंसारी (65), हुसैना बेगम अंसारी (18), शबीना रमजान अंसारी (28), खुशनुमा अब्दुल अंसारी (19) और सुभान रमजान अंसारी (4) के रूप में हुई है।

    साड़ियों की पैकिंग का काम करता था परिवार

    मौके पर पहुंचे एडिशनल सीपी बलराम मीणा ने बताया कि सुबह लिंबायत पुलिस स्टेशन को घर में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस परिवार के घर में आग लगी, वह साड़ियों की पैकिंग का काम करता था और घर में इससे जुड़ा काफी सामान रखा हुआ था।

    Breaking News

    आग के कारणों की जांच शुरू

    पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। यह हादसा इलाके के लोगों के लिए बेहद दुखद और झकझोर देने वाला साबित हुआ है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts