Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सूरत में एक ही परिवार के 7 शव मिलने से फैली सनसनी, मृतकों में तीन बच्चे शामिल; सामने आई ये वजह

Follow on Google News
सूरत में एक ही परिवार के 7 शव मिलने से फैली सनसनी, मृतकों में तीन बच्चे शामिल; सामने आई ये वजह
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है। फिलहाल, पुलिस द्वारा हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।

सुसाइट नोट मिला

पुलिस के अनुसार, मामला सूरत के अदजान इलाके का है। जहां सात शव बरामद हुए हैं। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कहा गया है कि परिवार आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठा रहा है। पुलिस ने कहा कि छह लोगों की मौत संभवत: जहर के सेवन से हुई, जबकि एक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

परिवार को मौत देखर खुद ने लगाई फांसी

DCP (जोन-5) आर पी बरोट ने कहा- एक व्यक्ति, उसकी पत्नी, उसके माता-पिता, दंपति का 6 साल का बेटा, 10 और 13 साल की दो बेटियां आज दोपहर सूरत के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में अपने आवास में मृत पाए गए। हम उनकी मौत के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि ठेकेदार के रूप में काम करने वाले मनीष सोलंकी (37) को फंदे से लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन बच्चों सहित उनके परिवार के छह सदस्यों के शव घर के बिस्तर और फर्श पर पड़े पाए गए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार के छह सदस्यों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। [caption id="attachment_93132" align="aligncenter" width="600"] मृतकों में तीन बच्चे शामिल।[/caption]

उधारी के पैसे वापस नहीं मिले तो उठाया ये कदम

DCP (जोन-5) आर पी बरोट ने कहा- घर से बरामद सुसाइड नोट के अनुसार, परिवार ने किसी को पैसे उधार दिए थे और राशि वापस नहीं मिल पाने के कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, जिसके कारण परिवार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि एक बोतल भी बरामद की गई है, जिसमें जाहिर तौर पर जहरीला पदार्थ था। राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts