सुनील मित्तल की कंपनी ने 8,485 करोड़ रुपए में बेची भारती एयरटेल की 0.84% हिस्सेदारी, भारती टेलीकॉम ने खरीदे एक चौथाई शेयर्स

Follow on Google News
सुनील मित्तल की कंपनी ने 8,485 करोड़ रुपए में बेची भारती एयरटेल की 0.84% हिस्सेदारी, भारती टेलीकॉम ने खरीदे एक चौथाई शेयर्स
मुंबई। भारती एयरटेल के फाउंडर और बिलेनियर बिजनेसमैन सुनील भारती मित्तल की कंपनी इंडियन कॉन्टिनेंटल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड ने मंगलवार को भारती एयरटेल में अपनी 8,485 करोड़ रुपए (976 मिलियन डॉलर) की हिस्सेदारी बेच दी है। इस बिक्री के तहत कंपनी ने एयरटेल के 0.84% स्टैक्स यानी 5.1 करोड़ शेयर बेचे हैं। यह बिक्री फंड जुटाने के उद्देश्य से की गई है, जिसकी जानकारी इंडियन कॉन्टिनेंटल ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी। इस डील में से एक चौथाई हिस्सेदारी भारती टेलीकॉम लिमिटेड ने खरीदी है, जो एयरटेल में पहले से ही एक प्रमुख हिस्सेदार है।

भारती टेलीकॉम की एयरटेल में हिस्सेदारी 40.47% तक पहुंची

इस डील के बाद भारती टेलीकॉम लिमिटेड की भारती एयरटेल में हिस्सेदारी बढ़कर 40.47% हो गई है। पिछले साल नवंबर में भारती टेलीकॉम ने इंडियन कॉन्टिनेंटल से 1.2% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी थी। डील में शेयरों की बिक्री 1,660.46 रुपए प्रति शेयर के भाव पर की गई है। हालांकि, इसमें अन्य निवेशकों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

एयरटेल के शेयर में बीते एक साल में 46% की बढ़त

मंगलवार को इस डील के बाद भारती एयरटेल का शेयर मामूली 0.36% की गिरावट के साथ 1,669.50 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि, कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीनों में 14% और एक साल में 46% रिटर्न दिया है। वर्तमान में भारती एयरटेल का मार्केट कैप 9.99 लाख करोड़ रुपए है।

सुनील मित्तल बिजनेस बढ़ाने के लिए कर रहे विदेशी निवेश

भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील मित्तल फिलहाल विदेशों में अपने बिजनेस ऑपरेशंस का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने अफ्रीका और यूके बेस्ड सैटेलाइट कंपनी वनवेब में निवेश किया है, जिसका 2023 में यूटेलसैट के साथ मर्जर हुआ था। इसके अलावा, भारती एंटरप्राइजेज लिमिटेड की एक यूनिट ने पिछले साल BT Group PLC में 24.5% हिस्सेदारी खरीदी थी। ये भी पढ़ें- X का Grok 3 AI लॉन्च, सभी यूजर्स के लिए होगी फ्री, एलन मस्क ने इसे धरती का सबसे स्मार्ट AI बताया
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts