Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood News:रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 3' पर शुरू हुआ काम, ला सकते हैं नया ट्विस्ट

डांस और कोरियोग्राफी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके रेमो डिसूजा एक बार फिर बड़े पर्दे पर डांस का नया रंग दिखाने की तैयारी में हैं। 2013 में आई उनकी फिल्म ‘एनी बॉडी कैन डांस (ABCD)’ ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी, जिसके बाद उन्होंने इसका सीक्वल और ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ जैसी फिल्में भी बनाई।
रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 3' पर शुरू हुआ काम, ला सकते हैं नया ट्विस्ट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गौरतलब है कि 'ABCD' के पहले पार्ट में प्रभु देवा, गणेश आचार्य, केके मेनन, सलमान युसूफ खान, धर्मेश येलांडे, पुनीत पाठक और राघव जुयाल जैसे कलाकार नजर आए थे, जिन्होंने फिल्म को खास बनाया था। अब देखना होगा कि नई फिल्म में किन चेहरों को मौका मिलता है और यह डांस फ्रेंचाइजी किस नए रूप में सामने आती है। अब खबर है कि रेमो एक नई डांस फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका संभावित नाम ‘ABCD 3’ बताया जा रहा है।

    नई कहानी और नए अंदाज पर फोकस

    सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के अमित चंद्रा करेंगे। रेमो और उनकी टीम ने इस बार एक नया और दमदार आइडिया तैयार किया है और फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम जारी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में डांस को एक नए अंदाज में पेश किया जाएगा, जो पहले की फिल्मों से अलग होगा।

    ये भी पढ़ें: NH-46 Case : हाईकोर्ट ने कहा-बैरिकेड्स लगा देंगे तो टाइगर सड़क कैसे पार करेंगे?

    जेनरेशन Z और अल्फा को ध्यान में रखकर बन रही फिल्म

    इस बार रेमो खास तौर पर नई पीढ़ी यानी जेनरेशन Z और जेनरेशन अल्फा के दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्म बना रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में डांस के स्टाइल, म्यूजिक और प्रेजेंटेशन में काफी बदलाव आया है, जिसे फिल्म की कहानी और कोरियोग्राफी में दिखाया जाएगा। इससे फिल्म को आज के दर्शकों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: दिलजीत-रहमान-इरशाद की जादुई तिकड़ी, इम्तियाज अली की फिल्म में करेंगे काम

    फ्रेंचाइजी की वापसी के संकेत

    हालांकि 'ABCD 3' को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म 'ABCD' फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी हो सकती है। ऐसे में पुराने किरदारों की वापसी की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे दर्शकों को नॉस्टेल्जिया का तड़का मिल सकता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

    Latest Posts