Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sudan Air Strike : दक्षिण दारफुर की राजधानी न्याला में बाजार और रिहायशी इलाकों में हवाई हमला, 40 लोग मारे गए

Follow on Google News
Sudan Air Strike : दक्षिण दारफुर की राजधानी न्याला में बाजार और रिहायशी इलाकों में हवाई हमला, 40 लोग मारे गए
खार्तूम दक्षिण-पश्चिमी सूडान के दक्षिण दारफुर की राजधानी न्याला में बाजार और रिहायशी इलाकों पर हुए हवाई हमलों में 40 लोग मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों और चिकित्सा सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि युद्धक विमानों ने अल-साद अल-अली, अल-रियाद और टेक्सास के पड़ोस सहित आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाकर हमले किए। न्याला में लोकप्रिय अल-मलाजा बाजार को भी हवाई हमले में निशाना बनाया गया।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

केंद्र के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि न्याला में अल-वोहदा स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में घायल लोग आए, जिनमें से कुछ लोगों की तो पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि कुछ अन्य की वहां पहुंचने के बाद मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने अपने बयान में सूडानी सशस्त्र बलों (SAF) पर प्रांतीय राजधानी में हवाई हमलों में नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जिसमें 40 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए।

SAF और RSF के बीच हो रही घातक झड़प

आरएसएफ ने कहा कि मलबे के नीचे शवों की तलाश अभी भी जारी है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सूडान में 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में SAF और RSF के बीच घातक झड़पें हो रही हैं, जिसके कारण कम से कम 3,000 लोगों की मौत हो गई और 6,000 से अधिक घायल हो गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts