Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में घटिया निर्माण...3.5 करोड़ रुपए की सड़क एक माह भी नहीं टिक सकी, बारिश से पहले उखड़ी 

सीहोर जिले में एक महीने पहले बनी सड़क उखड़ गई। ग्राम बड़वेली से दुपाड़िया तक 3 किमी लंबी सड़क लगभग एक महीने पहले ही बनाई गई थी। सड़क उखड़ने के कारण ग्रामीणों में रोष है। वहीं, विभागीय अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराया गया है।
Follow on Google News
3.5 करोड़ रुपए की सड़क एक माह भी नहीं टिक सकी, बारिश से पहले उखड़ी 

सुनील शर्मा, सीहोर। जिला मुख्यालय से 7-8 किमी दूर लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ग्राम बड़वेली से दुपाड़िया दांगी काकड़ तक 3.5 करोड़ की लागत से बनाई गई करीब 3 किमी सड़क एक महीने में ही उखड़ गई। पिछले साल इस सड़क का निर्माण शुरू हुआ था और करीब एक महीने पहले ही बनकर तैयार हुई थी।

आरोप-घटिया सामग्री का इस्तेमाल

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। डामर की गुणवत्ता कमजोर रखी गई और उसकी जगह अधिक ऑयल का इस्तेमाल किया गया। इसकी वजह से सड़क करीब दो दर्जन स्थानों पर उखड़ गई है। आरोप यह भी है कि भ्रष्टाचार छिपाने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्सों पर मिट्टी डालकर मामले को दबाने की कोशिश की गई। इस सड़क का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ग्राम बड़वेली का है। वीडियो में दिख रहा है कि हाथ से उखाड़ने पर डामर उखड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें: इंदौर: वाइल्ड कार्ड से फाइनल तक पहुंचीं श्रेया बेड़िया, बोलीं-सपनों की उड़ान मेहनत और आत्मविश्वास से मिलती है

ग्रामीण बोले-मिट्टी डालकर भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश

बड़वेली के गोरक्षक अरुण मेवाड़ा का आरोप है कि सड़क उखड़ने के बाद उस पर मिट्टी डालकर भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश की गई। उन्होंने मांग की कि सड़क के साथ नाले पर बनी पुलिया, उसके आसपास निर्मित दीवारों की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए।  ग्रामीण लक्ष्मण सिंह मेवाड़ा, धर्मेंन्द्र सिंह मेवाड़ा और गुलाब सिंह मेवाड़ा ने बताया कि सड़क की पटरियों को मजबूत बनाने के लिए जहां मुरम का उपयोग होना चाहिए था, वहां केवल मिट्टी भर दी गई। इससे बारिश के मौसम में सड़क किनारे वाहन फिसलने का खतरा काफी बढ़ गया है। 

/img/89/1782316384834

अधिकारियों ने जांच की बात कही

सड़क निर्माण में घटिया कार्य हुआ है, तो संबंधित अधिकारियों से इसकी जांच कराई जाएगी। कोई गड़बड़ी सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीएल अहिरवार, कार्यपालय यंत्री, पीडब्ल्यूडी, सीहोर

ये भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय का अहम बयान : भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का सर्टिफिकेट नहीं, यह सिर्फ एक यात्रा दस्तावेज

मुझे सड़क उखड़ने की जानकारी नहीं है

मुझे इस सड़क के उखड़ने की जानकारी नहीं है। वैसे भी मेरा तबादला हो चुका है।

पीएस ठाकुर, तत्कालीन एसडीओ, पीडब्ल्यूडी सीहोर

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts