इंदौर में म्यूल अकाउंट का बड़ा खेल! युवती के खाते में मिला करोड़ों की ठगी का पैसा, FIR दर्ज

इंदौर - इंदौर में साइबर ठगी के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत अब तक 100 से अधिक म्यूल बैंक खाते बेचने वालों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस ने पहली बार एक युवती के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। युवती के बैंक खाते में अलग-अलग राज्यों में हुई करोड़ों रुपए की साइबर ठगी की रकम पहुंची थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती ने किसके कहने पर अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया और इसके बदले उसे कितना कमीशन मिला।
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में सांची दूध 4 रुपए प्रति लीटर महंगा, 14 नवंबर से नई दरें लागू; भोपाल में रोज बिकता है 3 लाख लीटर
युवती के खाते में पहुंची करोड़ों की ठगी की रकम
मामला सराफा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने गाडराखेड़ी निवासी द्विया पिता संजू नागोरे के खिलाफ म्यूल खाता बेचने के आरोप में केस दर्ज किया है। युवती का राजबाड़ा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। जांच में सामने आया कि इस खाते में देश के अलग-अलग राज्यों में हुई साइबर ठगी की करोड़ों रुपए की रकम ट्रांसफर हुई थी।नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज शिकायतों के आधार पर संदिग्ध बैंक खाते की जांच इंदौर पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के बाद सराफा पुलिस ने युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। हालांकि फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।पुलिस अब युवती की गिरफ्तारी के बाद यह पता लगाने की तैयारी में है कि उसने अपना बैंक खाता किस व्यक्ति या गिरोह के माध्यम से साइबर ठगों को बेचा था। साथ ही खाते के इस्तेमाल के बदले उसे कितनी रकम कमीशन के रूप में मिली, इसकी भी जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- SIR की बैठक नहीं, चुनाव लूटने की रणनीति बना रही भाजपा
म्यूल खातों का बड़ा सेंटर बनता इंदौर
साइबर ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में पहुंचाने के लिए ठग जिन बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें म्यूल अकाउंट कहा जाता है। इन खातों को उपलब्ध कराने वाले लोग अक्सर कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को सौंप देते हैं।इंदौर में पुलिस ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत ऐसे नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद क्राइम ब्रांच के पास 100 से ज्यादा संदिग्ध म्यूल खातों की जांच लंबित है।थाना क्षेत्र के हिसाब से एरोड्रम इलाके में सबसे ज्यादा म्यूल खाते सामने आए हैं। यहां 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विजय नगर पुलिस ने एक ही कार्रवाई में 11 लोगों को पकड़ा था।
ये भी पढ़ें: चार महीने बाद गूंजेंगी शहनाइयां, 20 नवंबर से शुरू होंगे शादी और मांगलिक कार्य
बुजुर्ग को YONO ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर 1.80 लाख की ठगी
म्यूल अकाउंट के मामले के बीच साइबर ठगों ने महू में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग को भी निशाना बनाया। धनजीसा मार्ग निवासी अब्दुल हफीज पिता अब्दुल करीम ने महू थाने में शिकायत दर्ज कराई है।उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और नेट बैंकिंग के लिए एसबीआई का YONO एप्लीकेशन डाउनलोड कराने का झांसा दिया। आरोपी ने एक लिंक भेजी और उसके जरिए बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खाते से 1 लाख 80 हजार रुपए निकाल लिए गए।
ये भी पढ़ें: DSP कल्पना वर्मा मामले से चर्चा में आई दीपक टंडन पर 7 दिन में 5 FIR, पत्नी बरखा भी हुई गिरफ्तार
युवती के खाते से 30 हजार रुपए गायब
मालवीय नगर निवासी ईशिका पिता किशोर के बैंक खाते से भी साइबर ठगों ने करीब 30 हजार रुपए निकाल लिए। यह रकम दो अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। पुलिस अब उन खातों में दर्ज पते के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें: पीठ से जुड़े थे दोनों जुड़वां बच्चे, मलेशियाई डॉक्टरों ने दुर्लभ सर्जरी कर किया अलग, मिली बड़ी कामयाबी
मोबाइल अपडेट हुआ और खाते से निकल गए 95 हजार
किशनगंज थाना क्षेत्र में भी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शांति नगर महूगांव निवासी शशिकांत मौर्या ने शिकायत की कि बीती 2 तारीख को उनका मोबाइल ऑटोमेटिक अपडेट पर चला गया था। अपडेट पूरा होने के बाद उन्हें खाते से 95 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से व्यास दीपक रवि के खाते में ट्रांसफर होने का मैसेज मिला।
ये भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह को मिली एक दिन की पैरोल, 3 साल बाद लौटेंगे पंजाब; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
बंगाली कारीगर के खाते से सवा लाख पार
सराफा क्षेत्र की धान गली में काम करने वाले बंगाली कारीगर तुहिन गोराई निवासी पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल के बैंक खाते से भी करीब सवा लाख रुपए निकाल लिए गए। आरोप है कि साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर खाते से रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी।




















