Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, WFI के अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द, नया कुश्ती संघ निलंबित

Follow on Google News
खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, WFI के अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द, नया कुश्ती संघ निलंबित
नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नई संस्था की मान्यता रद्द कर दी है। कुश्ती महासंघ पर ये कार्रवाई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करने की 'जल्दबाजी' को लेकर हुई है। वहीं मंत्रालय ने WFI के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया है। खेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी है।

बृज भूषण शरण सिंह के करीबी है संजय सिंह

भारतीय कुश्ती संघ के हाल ही में चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें बीजेपी सांसद और पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी और पहलवान अनीता श्योराण को हार मिली थी। इसके बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया था। अब सरकार ने नए कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। वहीं खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द करते हुए संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। इसके साथ ही अगले आदेश तक सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

इस वजह से हुई कार्रवाई?

रविवार (24 दिसंबर) को खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ और इसके नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि WFI ने मौजूदा नियम-कायदों की उपेक्षा की है। आधिकारिक प्रेस रिलीज में खेल मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करने का ऐलान जल्दबाजी में किया गया और नियमों का पालन नहीं हुआ। अंडर-15 और अंडर-20 प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के नंदिनी नगर गोंडा में होना था, जो बृजभूषण सिंह का इलाका है। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने 21 दिसंबर को ऐलान कर दिया कि जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं इस साल के अंत से पहले शुरू हो जाएंगी। लेकिल ये नियमों के खिलाफ है, क्योंकि प्रतियोगिता शुरू करने के लिए कम से कम 15 दिन के का नोटिस देना होता है, ताकि पहलवान तैयारी कर सकें।

साक्षी मलिक ने थे सवाल उठाए

हाल ही में कुश्ती संघ ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की घोषणा की थी, जिसमें ये टूर्नामेंट 28 दिसंबर से यूपी के गोंडा में शुरू होना था। इसको लेकर रेसलिंग छोड़ चुकीं साक्षी मलिक ने सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा, 'मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर कल रात से परेशान हूं, वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नयी कुश्ती फेडरेशन ने नन्दनी नगर गोंडा में करवाने का फैसला लिया है। साक्षी मलिक ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "गोंडा बृजभूषण का इलाका है। अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहां जाएंगी। क्या इस देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं पर भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है? समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं।" ये भी पढ़ें- PM को पद्मश्री लौटाने आवास पहुंचे रेसलर बजरंग पूनिया, पुलिस ने रोका तो फुटपाथ पर रखा अवार्ड
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts