Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल: गुलवीर को सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

एथलेटिक्स में भारत के लिए शानदार दिन रहा। गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीता। वहीं विथ्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज के साथ पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया।
एथलेटिक्स में भारत का डबल धमाल: गुलवीर को सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड
गुलवीर सिंह, विथ्या रामराज

नई दिल्ली। सोमवार 28 सितंबर को एथलेटिक्स में भारत के लिए शानदार दिन रहा। गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता, जबकि महिला धावक विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। विथ्या ने मेडल जीतने के साथ ही दिग्गज धाविका पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर

गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर की रेस 3 मिनट 36.72 सेकंड में पूरी की। यह उनका पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन रहा। इस इवेंट में जापान के कजुतो इइजावा ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 3 मिनट 36.35 सेकंड में रेस पूरी की। वहीं, जापान के ही नागिया मोरी ने 3 मिनट 37.92 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Asian Games

विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का रिकॉर्ड

400 मीटर बाधा दौड़ में विथ्या रामराज ने 54.75 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह उनका पर्सनल बेस्ट भी है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने भारत की महान धाविका पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीटी उषा ने 1984 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में 55.42 सेकंड का समय निकालकर 400 मीटर बाधा दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। 

अब विथ्या रामराज ने 54.75 सेकंड के समय के साथ इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। इस तरह सोमवार को भारतीय एथलेटिक्स में एक ही दिन दो बड़ी उपलब्धियां दर्ज हुईं- गुलवीर सिंह का सिल्वर मेडल और विथ्या रामराज का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts