Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल, फैमिली कोर्ट ने सुनाया फैसला, 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी पर सेटलमेंट

Follow on Google News
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल, फैमिली कोर्ट ने सुनाया फैसला, 4.75 करोड़ रुपए की एलिमनी पर सेटलमेंट
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक फाइनल हो चुका है। फैमिली कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को ये फैसला सुनाया गया। इस दौरान चहल और धनश्री, दोनों फैमिली कोर्ट में मौजूद रहें। चहल के वकील नितिन गुप्ता ने इस बात का खुलासा किया कि दोनों का सेटलमेंट 4.75 करोड़ में हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को चहल की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैमिली कोर्ट को 20 मार्च तक फैसला सुनाने का आदेश दिया। साथ ही, हाईकोर्ट ने इस मामले में छह महीने के कूलिंग ऑफ पीरियड को भी माफ कर दिया है। बता दें कि चहल और धनश्री वर्मा पिछले ढाई साल से अलग रह रहे हैं। दोनों की शादी 22 दिसंबर 2020 को हुई थी।

चहल ने की कूलिंग ऑफ पीरियड खत्म करने की याचिका 

चहल ने फैमिली कोर्ट में याचिका दी थी कि उन्होंने धनश्री को सेटलमेंट की आधी रकम चुका दी है, इसलिए उनके लिए 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड खत्म किया जाए। हाईकोर्ट ने उनकी यह मांग स्वीकार कर ली। कूलिंग ऑफ पीरियड का मतलब होता है कि तलाक की अर्जी देने के बाद पति-पत्नी को 6 महीने तक साथ रहने का समय दिया जाता है, ताकि वे अपने फैसले पर दोबारा सोच सकें।

2023 में धनश्री ने हटाया था चहल का नाम

साल 2023 में युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘नई जिंदगी आ रही है।’ इसके बाद धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया। इससे उनके तलाक की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, बाद में चहल ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया।

टीम इंडिया से बाहर हैं युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जनवरी 2023 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे, जबकि अगस्त 2023 में आखिरी टी-20 खेला था। इसके बाद भी IPL 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ में खरीदा। ये भी पढ़ें- भारत सरकार के खिलाफ एलन मस्क की कंपनी ‘एक्स’ की याचिका, कहा- IT एक्ट के जरिए कंटेंट कर रहे ब्लॉक
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts