Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Champions Trophy 2025 : विनर्स को 58 करोड़ का कैश प्राइज, BCCI ने किया ऐलान, भारत का लगातार दूसरा ICC खिताब

Follow on Google News
Champions Trophy 2025 : विनर्स को 58 करोड़ का कैश प्राइज, BCCI ने किया ऐलान, भारत का लगातार दूसरा ICC खिताब
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया को 58 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया है। यह इनाम टीम के खिलाड़ियों, कोच और हेल्पिंग स्टाफ में बांटी जाएगी। दरअसल, 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल्स में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। हालांकि, BCCI ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कोचिंग स्टाफ को कितना और खिलाड़ियों को कितनी राशि दी जाएगी।

 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

9 मार्च को हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जवाब में भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने 76 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली और टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला।

भारत ने जीते चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच 

भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से  हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद पाकिस्तान को 6 विकेट से और न्यूजीलैंड को 44 रन से मात दी। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ 9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है। उन्होंने पिछले साल 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था। वह यह चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा खिताब है।

ICC ने किया चैंपियंस ट्रॉफी के प्राइज मनी में 53 प्रतिशत का इजाफा 

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी में 53% की बढ़ोतरी की। भारतीय टीम को जीत के लिए 2.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 19.5 करोड़ रुपए) मिले। कुल इनामी राशि में ICC ने 6.9 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपए) का इजाफा किया। विजेता के अलावा, उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रूपए) मिले। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को 560,000 डॉलर (करीब 4.86 करोड़ रुपए) दिए गए। ये भी पढ़ें- नागपुर हिंसा : बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर दंगे भड़काने की धमकी, मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान समेत 84 गिरफ्तार
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts