Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raisen News : तेज रफ्तार बोलेरो टोल बूथ में जा घुसी, तीन गंभीर रूप से घायल, बाल-बाल बचे टोल कर्मी, घटना CCTV में कैद

Follow on Google News
Raisen News : तेज रफ्तार बोलेरो टोल बूथ में जा घुसी, तीन गंभीर रूप से घायल, बाल-बाल बचे टोल कर्मी, घटना CCTV में कैद
रायसेन। खरगावली स्थित टोल बूथ पर बीती रात तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो (नंबर MP-04-6320) अनियंत्रण होकर टोल बूथ में जा घुसी। इस घटना में बोलेरो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टोल बूथ में सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पूरी घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

शराब के नशे में थे बोलेरो सवार

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 3 बजे सागर की ओर से रायसेन की तरफ आ रही बोलेरो तेज रफ्तार के कारण सीधे टोल बूथ में घुस गई। बोलेरो में सवार तीनों लोग शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। हादसे में टोल बूथ को नुकसान हुआ, लेकिन टोल कर्मचारियों की जान बच गई। घटना के बाद घायल बोलेरो सवारों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। देखें वीडियो...

पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और शराब के नशे में गाड़ी चलाना था। अगर टोल बूथ में सो रहे कर्मचारी समय पर नहीं हटते, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। वहीं पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घायलों के होश में आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts