Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुनिया का सबसे भारी रॉकेट ‘Starship’ आज भरेगा 6वीं उड़ान, जानें आखिर मकसद क्या है?

Follow on Google News
दुनिया का सबसे भारी रॉकेट ‘Starship’ आज भरेगा 6वीं उड़ान, जानें आखिर मकसद क्या है?
Starship 6th flight test : SpaceX का सबसे बड़ा रॉकेट ‘Starship’, जिसे दुनिया का सबसे भारी रॉकेट माना जाता है, वह अपनी 6वीं उड़ान के लिए तैयार है। भारतीय समय के अनुसार, यह रॉकेट आज रात 2.45 बजे अपनी अगली टेस्ट फ्लाइट के लिए लॉन्च किया जाएगा। यह उड़ान साउथ टेक्सास स्थित SpaceX की स्टारबेस फैसिलिटी से होगी। इस टेस्ट फ्लाइट में रॉकेट के दोनों हिस्सों, फर्स्ट स्टेज (सुपर हैवी बूस्टर) और अपर स्टेज की क्षमताओं को परखा जाएगा। इससे पहले रॉकेट की पांचों उड़ानों में इसी टेस्ट को परखने के लिए लॉन्च किया गया था।

पिछली उड़ान में मिली थी बड़ी सफलता

पिछले महीने 14 अक्टूबर को हुई पांचवीं टेस्ट फ्लाइट में सुपर हैवी बूस्टर ने उड़ान के बाद सफलतापूर्वक लॉन्च साइट पर वापसी की थी, जबकि अपर स्टेज ने हिंद महासागर में नियंत्रित लैंडिंग पूरी की थी। इस सफलता से मिले डेटा के आधार पर रॉकेट के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में सुधार किए गए हैं। रॉकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ, जब किसी रॉकेट का बूस्टर लॉन्चिंग के बाद उसी स्थान पर लौट आया, जहां से उसने उड़ान भरी थी।

क्या है Starship?

Starship एक रीयूजेबल रॉकेट है, जो दो मुख्य हिस्सों से बना है, सुपर हैवी रॉकेट बूस्टर- यह निचला हिस्सा है, जो रॉकेट को उड़ान के लिए जबरदस्त थ्रस्ट प्रदान करता है। पैसेंजर कैरी सेक्शन- यह ऊपरी हिस्सा यात्रियों और सामान को ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कुल लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है और इसका वजन 50 लाख किलो है। यह रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है, जो इसे नासा के SLS रॉकेट से लगभग दोगुना ताकतवर बनाता है।

मंगल मिशन के लिए गेम चेंजर होगा साबित

एलन मस्क का सपना है कि Starship रॉकेट के जरिए इंसानों और जरूरी सामान को सीधे चंद्रमा और मंगल तक पहुंचाया जा सके। Starship को पहली बार अप्रैल 2023 में टेस्ट किया गया था। इसका अंतिम उद्देश्य मानव को "मल्टी-प्लैनेटरी" प्रजाति बनाना है।

क्या है Starship का भविष्य

एलन मस्क ने यह भी कहा है कि Starship का अगला वर्जन 500 फीट ऊंचा होगा, जो मौजूदा Starship वर्जन से 20% बड़ा होगा। यह रॉकेट न केवल चंद्रमा बल्कि मंगल ग्रह पर इंसानों को बसाने के मिशन में अहम भूमिका निभा सकता है।

लाइव देख सकते हैं लॉन्च

Starship के इस ऐतिहासिक टेस्ट फ्लाइट को SpaceX के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है। ये भी पढ़ें- MP में टैक्स फ्री हुई विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’, CM मोहन यादव ने किया ऐलान
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts