एयरपोर्ट पर नंगे पांव दिखे राम चरण : 41 दिनों तक ऐसे ही रहेंगे एक्टर, जानें इसके पीछे की वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ के सुपरस्टार राम चरण आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। इन दिनों वह कई सारे प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। लेकिन इस बार वो अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपने अलग अंदाज की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर नंगे पांव स्पॉट किया गया।
नंगे पांव एयरपोर्ट पर दिखे RRR एक्टर
आरआरआर एक्टर राम चरण मंगलवार को अपनी टीम के साथ हैदराबाद से मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर वे नंगे पैर नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी राम चरण को कई बार नंगे पांव देखा जा चुका है। एक बार गेटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर भी उन्हें इसी अवतार में देखा गया था और ऑस्कर अवॉर्ड में जाने से पहले भी रामचरण नंगे पांव नजर आए थे। वहीं एक बार फिर से राम चरण को नंगे पांव देखकर फैंस इसके पीछे की वजह जानने को बेताब हैं और सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर इस बार एक्टर नंगे पांव क्यों हैं, वो भी एयरपोर्ट पर। देखें वीडियो...41 दिनों तक चप्पल नहीं पहनेंगे एक्टर
साउथ के सुपरस्टार राम चरण हर साल अय्यप्पा दीक्षा लेते हैं। यह दक्षिण भारत में एक परंपरा है, जिसे अय्यप्पा दीक्षा कहते हैं। यह परंपरा 41 दिनों तक चलती है। इस परंपरा के अनुसार भगवान अय्यप्पा के भक्त अपना सबकुछ त्याग कर ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं। इस दौरान भक्तों को 41 दिनों के लिए काले कपड़े पहनने होते हैं और जमीन पर सोना होता है। इसके अलावा भक्तों को 41 दिनों तक ना तो स्लिपर पहननी होती है और ना ही नॉनवेज खाना होता, साथ ही दाढ़ी और बाल कटवाने पर भी पाबंदी रहती है। इसमें भक्त अपना सबकुछ भगवान को समर्पित कर देते हैं। इस परंपरा में एक सात्विक जीवन जीना होता है, जिसके बाद भक्त सबरीमाला मंदिर में दर्शन करते हैं। राम चरण भी इन दिनों नंगे पैर रहने की प्रथा का पालन करते हैं।




















