Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, संध्या थिएटर केस में पुलिस ने लिया एक्शन

Follow on Google News
अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, संध्या थिएटर केस में पुलिस ने लिया एक्शन
हैदराबाद के संध्या थिएटर मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, 4 दिसंबर को फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 साल की महिला की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें स्क्रीनिंग में फिल्म क्रू की उपस्थिति के संबंध में पहले से कोई सूचना नहीं मिली थी। इस घटना के बाद अधिकारियों ने संध्या थिएटर के प्रबंधन, फिल्म के कलाकार अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

क्या है मामला

दरअसल, हैदराबाद के संध्या थियेटर में 5 दिसंबर की रात अल्लू की फिल्म पुष्पा 2 का प्रीमियर शो रखा गया था। फैंस तब और बेकाबू हो गए जब उन्हें सुनने में आया कि अल्लू स्क्रीनिंग में पहुंचने वाले हैं। अपने फेवरेट एक्टर को देखने के लिए लोग ऐसे उमड़े कि वहां पर भगदड़ मच गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) अपने पति और दो बच्चों, श्री तेज (9) सान्विका (7) के साथ संध्या थियेटर फिल्म देखने पहुंची थी। जैसे ही अल्लू वहां पर आए एक्टर को देखने के लिए फैंस बेकाबू हो गए। थियेटर गेट्स से अंदर जाने के लिए लोगों में धक्का मुक्की होने लगी। इसी दौरान भगदड़ के चलते रेवती और उसका बेटा बेसुध हो गए। 9 साल का श्री तेज बेकाबू भीड़ में दब गया। पुलिस तुरंत मां-बेटे को विद्यानगर के दुर्गा भाई देशमुख अस्पताल लेकर गई। वहां रेवती को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनके बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए Begumpet के KIMS अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है।

नाश्ता तक करने नहीं दिया- अल्लू अर्जुन

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें नाश्ता तक करने और कपड़े बदलने तक का समय भी नहीं दिया। एक वायरल वीडियो में देखा गया कि अल्लू घर से नीचे उतरते हैं, जहां उनका नौकर चाय और पानी लेकर आता है। वीडियो में अल्लू अर्जुन को चाय पीते हुए और अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को समझाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले जाती है।

गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने अल्लू अर्जुन को हैदराबाद स्थित उनके घर से हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। अभिनेता के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 और 118(1) के तहत गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में उनके निजी बॉडीगार्ड संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने जताया शोक

महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक जताया था। इसके बाद वो मृतिका के परिवार से मिलने भी गए थे। इसके साथ ही, उन्होंने महिला के परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद का वादा भी किया था।

1800 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है फिल्म

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो पुष्पा-2 सिर्फ हिंदी बेल्ट में ही 750 करोड़ का बिसनेस कर सकती है, जो कि अभूतपूर्व है। इसके वर्ल्डवाइड 1500-1800 करोड़ कलेक्शन की उम्मीद है। फिल्म ऐसा करने में सफल होती है तो कमाई के मामले में फिल्म दंगल को पछाड़ सकती है। बता दें, दंगल का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2070 करोड़ है। इससे पहले हिंदी बेल्ट में सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड फिल्म स्त्री-2 के नाम है, जिसने लगभग 600 करोड़ का कलेक्शन किया था।

पुष्पा-2 ने किए कई रिकॉर्ड कायम

फिल्म पुष्पा-2 ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 294 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसमें इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 175.1 करोड़ और हिंदी वर्जन में 72 करोड़ की कमाई शामिल है। इसके साथ फिल्म ने एसएस राजामौली की RRR के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने कमाल किया है। फिल्म ने महज 7 दिनों में लगभग 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 400 करोड़ का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म जवान के नाम था। आपको बता दें, ‘पुष्पा-2’ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज हुई है।

2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’

2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। इसने भारत में 313 करोड़ और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का बिजनेस किया। तेलुगु सिनेमा में यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में छठे स्थान पर है। ये भी पढ़ें- MP Weather Update : बर्फबारी के कारण एमपी के तापमान में गिरावट, भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts