Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 3 विकेट से हराया, सीरीज की बराबर

दूसरे मुकाबले में भारत के लिए वरूण चक्रवर्ती ने लिए 5 विकेट
Follow on Google News
साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 3 विकेट से हराया, सीरीज की बराबर

कबेखा/दक्षिण अफ्रीका। ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 47) और गेराल्ड कोएत्जी (नाबाद 19) रनों की जूझारू पारियों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हरा दिया है। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ओवर में रायन रिकलटन (13) का विकेट गवां दिया। इसके बाद छठें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने एडन मारक्रम (तीन), रीजा हेंड्रिक्स (24) को बोल्ड कर पवेलिन भेज दिया।

मार्को यानसन (7), हाइनरिक क्लासन(2) और डेविड मिलर (शून्य) भी चक्रवर्ती का शिकार बने। ऐसे समय में ट्रिस्टन स्टब्स एक छोर थामे खड़े रहे। ऐंडिले सिमेलाने (सात) को रवि बिश्नोई ने आउट किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने 41 गेंदों में सात चौके लगाते हुए (नाबाद 47) रनों की पारी खेली। वहीं, गेराल्ड कोएत्जी नौ गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 19 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन बनाकर तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया है।

इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने चार मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारत की ओर से विरुण चक्रवर्ती ने 17 रन देकर पांच विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts