Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood रह गया पीछे... साउथ एक्टर Ram Charan ने मारी बाजी, इस अवॉर्ड्स की लिस्ट में हुए शामिल

Follow on Google News
Bollywood रह गया पीछे... साउथ एक्टर Ram Charan ने मारी बाजी, इस अवॉर्ड्स की लिस्ट में हुए शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म RRR में अपनी एक्टिंग से लोगों को दिल जीतने वाले साउथ एक्टर राम चरण (Ram Charan) के नाम एक और सफलता जुड़ गई है। राम चरण साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। फैंस के लिए गुड न्यूज है कि एक्टर को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) (Academy of Motion Picture Arts and Sciences) (AMPAS) ने अपनी आइकोनिक एक्टर्स ब्रांच में शामिल करने का ऐलान किया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

साउथ एक्टर राम चरण ऑस्कर एकेडमी के एक्टर्स ब्रांड के सदस्य बन गए हैं। गुरुवार को इसकी इंफॉर्मेशन एकेडमी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट में राम चरण और की छोटी क्लिप शेयर कर और सभी मेंबर्स के बारे में बताया गया है। क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अपने सूक्ष्म चित्रण और प्रामाणिकता के प्रति समर्पण के माध्यम से, ये एक्टर्स हमें ऐसे चरित्र उपहार में देते हैं जो हमारे दिल और दिमाग पर अमिट छाप (indelible mark) छोड़ते हैं। उनकी कला शैली में महारत सामान्य क्षणों को असाधारण सिनेमाई अनुभवों में बदल देती है, जिससे मानवीय भावनाओं की गहराई और जटिलता के प्रति हमारी सराहना समृद्ध होती है।' देखें वीडियो...

राम चरण के अलावा ये भी हैं शामिल

एक्टर राम चरण के अलावा कई सितारों को इसमें शामिल किया है। लिस्ट में शामिल हुए एक्टर्स के नाम- लशाना लिंच, विक्की क्रिप्स, लुईस कू टिन-लोक, केके पामर, चांग चेन, सकुरा एंडो और रॉबर्ट डेवी इसमें हैं।

एक्टिंग औप डांस ने जीता लोगों का दिल

राम चरण अपनी एक्टिंग औप डांस की वजह से लाखों दिलों पर राज करते हैं। एक्टिंग के अलावा राम चरण डांस में भी परफेक्ट हैं। इस बात का सबूत तो एक्टर का 'नाटू नाटू' गाने पर किया गया डांस है। जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का प्रतिष्ठित ऑस्कर जीता था। एक्टर ने आरआरआर, मगधीरा, येवडु, जंजीर, किसी का भाई किसी की जान, ध्रुवा जैसी फिल्मों में बहतरीन परफॉर्म किया है।

'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग'- ऑस्कर 2023

94वें अकादमी पुरस्कारों में ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का प्रतिष्ठित ऑस्कर इसी साल जीता था। एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटिगरी में जीत हासिल की थी और इसी के साथ साउथ की इस फिल्म ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया था।

अपकमिंग फिल्म

राम चरण का लेटेस्ट प्रोजेक्ट, "गेम चेंजर" है। यह फिल्म राजनीतिक-एक्शन-थ्रिलर पर बेस्ड है। फिल्म 2024 में रिलीज होगी। फिल्म को एस शंकर ने निर्देशित किया हैं। इस फिल्म में आपको राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिलेगी।

#ग्लोबल स्टार राम चरण

राम चरण के अकादमी के एक्टर्स ब्रांड के सदस्य में शामिल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक्स पर तो हैशटैग (#) 'ग्लोबल स्टार राम चरण' ट्रेंड कर रहा है। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- लंदन जाने को हो जाओ तैयार… बर्थडे पर शाहरुख खान का फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ ‘Dunki’ का टीजर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts