Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आ गई सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट, हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Follow on Google News
आ गई सोनम रघुवंशी की प्रेग्नेंसी टेस्ट रिपोर्ट, हनीमून मर्डर केस में बड़ा खुलासा
Raja Raghuvanshi Murder Case। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के गर्भवती होने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। मेडिकल जांच में यह साफ हो गया है कि सोनम प्रेग्नेंट नहीं है। हाल ही में गाजीपुर से गिरफ्तारी के बाद सोनम का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

गिरफ्तारी के बाद तुरंत कराई गई थी जांच

9 जून को सोनम को गाजीपुर में एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच करवाई, ताकि गर्भावस्था से जुड़े तमाम सवालों का जवाब मिल सके। अब रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वह गर्भवती नहीं है।

शिलांग पुलिस की हिरासत में है सोनम

इस समय सोनम शिलांग पुलिस की कस्टडी में है। उसे पुलिस गेस्ट हाउस में रखा गया है। आज सुबह अदालत खुलते ही उसे पेश किया जाएगा। इस मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस ने इस केस को 'ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया है।

हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड बनी सोनम

24 वर्षीय सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी के साथ मेघालय के सोहरा में हनीमून पर गई थी। लेकिन उसी दौरान उसने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच ली। सुपारी किलर्स की मदद से राजा की हत्या करवाई गई और फिर सोनम मौके से फरार हो गई।

तीन राज्यों में चला था सर्च ऑपरेशन

हत्या के बाद सोनम ने लगातार अपना ठिकाना बदला। वह इंदौर में प्रेमी राज से मिली, फिर वाराणसी होते हुए गाजीपुर पहुंची। पुलिस ने तीन राज्यों में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया और आखिरकार सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया।

वेइसाडोंग फॉल्स के पास मिला था राजा रघुवंशी का शव

राजा और सोनम 23 मई से लापता थे। इसके बाद 2 जून को शिलांग के पास 'वेइसाडोंग फॉल्स' से राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। हत्या के हथियार और अन्य साक्ष्य भी घटनास्थल से मिले।

आरोपियों ने कबूला गुनाह

पुलिस पूछताछ में प्रेमी राज और अन्य आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि सोनम ने अपने सामने ही पति की हत्या करवाई। फिलहाल सोनम की तीन दिन की हिरासत और अन्य आरोपियों की छह दिन की हिरासत एसआईटी को सौंपी गई है।

जांच में जुटी एसआईटी, जल्द हो सकते हैं और खुलासे

अब एसआईटी इस पूरे हनीमून मर्डर केस की परत दर परत जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts