Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोना-चांदी हुआ महंगा:कीमतों में तेज उछाल, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। निवेशकों की बढ़ती मांग और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कारण दोनों धातुओं के दाम ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।
Follow on Google News
कीमतों में तेज उछाल, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली। निवेशकों की बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की वजह से दोनों कीमती धातुओं के दाम में उछाल दर्ज किया गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,700 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी के दाम में भी बड़ा उछाल आया है।

    सोने की कीमत 1.60 लाख रुपये के करीब पहुंची

    ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1700 रुपये की तेजी के साथ 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव लगभग 1 लाख 59 हजार  रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण हुई है। वैश्विक स्तर पर जारी राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प के रूप में देख रहे हैं, जिससे इसकी मांग में इजाफा हुआ है।

    चांदी के दाम में भी बड़ा उछाल

    सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई है। एक किलो चांदी का भाव 13 हजार रुपये बढ़कर 2 लाख 73 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इससे पहले चांदी करीब 2 लाख 60 हजार रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी। बताया जा रहा है कि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी की मुख्य वजह औद्योगिक उपयोग और निवेशकों की मांग है।

    ये भी पढ़ें: ‘एक लीटर तेल भी नहीं जाने देंगे…’ ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब, दुनिया पर मंडराया बड़ा ऊर्जा संकट

    सालभर में सोने की कीमत में बढ़ोतरी

    अगर पूरे साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में काफी तेजी दर्ज की गई है। बीते साल के आखिर में सोना करीब 1 लाख 33 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, जो अब बढ़कर 1 लाख 60 हजार  रुपये तक पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक सोने की कीमत लगभग 27 हजार रुपये बढ़ चुकी है। बता दें कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय हालात पर काफी हद तक निर्भर करेंगी।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts