People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    अमेरिका ने अरब सागर में प्रतिबंधित मालवाहक जहाज़ को रोका
    US-Iran War: अमेरिकी नाकाबंदी के चलते 37 जहाजों का रास्ता बदला
    दिल्ली एयरपोर्ट पर स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट LX 147 के लिए इमरजेंसी घोषित
    मुंबई : रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते अनफ्रीज किए गए
    वॉशिंगटन होटल फायरिंग मामले में पीएम मोदी का बयान, कहा- ट्रंप सुरक्षित हैं जानकर राहत मिली
    गुजरात में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
    प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का निधन
    वाशिंगटन: ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग करने वाले हमलावर को सीक्रेट सर्विस ने हिरासत में लिया
    तेलंगाना: आलेर में चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग
    इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर किए हमले
    वॉशिंगटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला
    अंतर्राष्ट्रीय
    ईरान

    ‘एक लीटर तेल भी नहीं जाने देंगे…’ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब, दुनिया पर मंडराया बड़ा ऊर्जा संकट

    अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिला दिया है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने देने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने जवाब में 20 गुना ताकत से हमले की धमकी दी है। जानिए इस टकराव का दुनिया और तेल बाजार पर क्या असर पड़ सकता है।
    Publish Date: 10 Mar 2026, 4:21 PM (IST)Updated On: 12 Mar 2026, 1:16 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब, दुनिया पर मंडराया बड़ा ऊर्जा संकट
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर दिखाई देने लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती बयानबाजी ने हालात को और गंभीर बना दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि, अगर ईरान ने तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश की तो अमेरिका उस पर भीषण हमला करेगा।

      इस बयान के कुछ ही घंटों बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बेहद सख्त जवाब दिया। ईरान ने साफ शब्दों में कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य से एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। यह चेतावनी केवल अमेरिका के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी है। अगर यह समुद्री रास्ता बंद होता है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल मच सकती है।

      होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

      होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है और वैश्विक तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है।

      होर्मुज स्ट्रेट की अहमियत

      • दुनिया के लगभग 20% कच्चे तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है।
      • सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, कतर और इराक जैसे देशों का तेल यहीं से गुजरता है।
      • एशिया, यूरोप और अमेरिका के लिए यह प्रमुख ऊर्जा मार्ग है।

      अगर यह रास्ता बंद होता है तो पूरी दुनिया में तेल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है।

      ईरान की सीधी चेतावनी

      ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि अगर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी रहे तो वे सिर्फ अपने देश का ही नहीं बल्कि पूरे इलाके का तेल निर्यात रोक सकते हैं। इसका मतलब यह होगा कि, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर और इराक जैसे बड़े तेल उत्पादक देशों की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है।

      ईरान का कहना है कि, क्षेत्र में चल रहे हमलों का जवाब देने के लिए वह ऊर्जा निर्यात को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।

      यह भी पढ़ें: Global Politics: ट्रंप–पुतिन बातचीत: ईरान युद्ध, यूक्रेन शांति और वैश्विक ऊर्जा संकट पर हुई अहम चर्चा

      ट्रंप की कड़ी प्रतिक्रिया

      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, अगर ईरान तेल की सप्लाई रोकने की कोशिश करता है तो अमेरिका 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा। ट्रंप ने कहा था कि, अमेरिका ऐसा हमला करेगा कि ईरान के लिए एक देश के रूप में फिर से खड़ा होना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि, अमेरिकी नौसेना पहले ही ईरान के कई युद्धपोतों को नष्ट कर चुकी है।

      होर्मुज स्ट्रेट बना जंग का नया मोर्चा

      मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अब होर्मुज जलडमरूमध्य एक रणनीतिक युद्ध क्षेत्र बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों की निगरानी बढ़ा दी है और कुछ जहाजों को रोकने की कोशिश भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने कुछ देशों के जहाजों के लिए नई शर्त भी रखी है।

      ईरान की नई शर्त

      जो देश इस रास्ते से जहाज भेजना चाहते हैं उन्हें पहले अपने देश से अमेरिका और इजरायल के राजदूतों को बाहर करना होगा।

      हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर सिक्योरिटी टैक्स लगाने की योजना बना रहा है।

      दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी की चेतावनी

      दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने भी इस संकट को लेकर चिंता जताई है। अरामको के सीईओ अमीन नासिर ने कहा है कि, अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होती है तो वैश्विक तेल बाजार में बड़ा संकट पैदा हो सकता है।

      उन्होंने कहा कि, तेल का वैश्विक भंडार पहले ही पिछले पांच वर्षों में सबसे कम स्तर पर है। अगर सप्लाई बाधित हुई तो ऊर्जा संकट गहरा सकता है। इसका असर केवल तेल बाजार तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

      Featured News

      किन-किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

      अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होता है तो कई उद्योगों पर सीधा असर पड़ेगा।

      • संभावित प्रभावित क्षेत्र
      • शिपिंग और लॉजिस्टिक्स
      • विमानन उद्योग
      • ऑटोमोबाइल सेक्टर
      • कृषि क्षेत्र
      • बीमा उद्योग
      • वैश्विक व्यापार

      तेल की कीमतों में तेज उछाल से महंगाई भी बढ़ सकती है।

      ईरान के विदेश मंत्री का बयान

      ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि,  अमेरिका और इजरायल का युद्ध पहले ही असफल हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि, अमेरिका और इजरायल के पास स्पष्ट रणनीति नहीं है। इसलिए वे रिहायशी इलाकों पर भी हमले कर रहे हैं। अराघची के मुताबिक, ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों की वजह से वैश्विक तेल बाजार पहले ही अस्थिर हो चुका है।

      बातचीत की गुंजाइश खत्म?

      ईरान के सर्वोच्च नेता के विदेश नीति सलाहकार कमाल खर्राजी ने कहा है कि अब अमेरिका के साथ बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने कहा कि, ईरान की सेना लंबे युद्ध के लिए तैयार है और देश की राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व इस संघर्ष में पूरी तरह एकजुट है।

      उनके मुताबिक यह संघर्ष तब तक जारी रह सकता है जब तक अमेरिका और उसके सहयोगियों पर आर्थिक दबाव नहीं बढ़ जाता।

      यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! LPG सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने लागू किया ESMA, जानें इसके बारे में सबकुछ

      तेल बाजार पर युद्ध का असर

      ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर तेल बाजार में तेजी से दिखाई दे रहा है। हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थीं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद बाजार में थोड़ी राहत देखने को मिली।

      तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव

      तेल का प्रकार

      कीमत

      ब्रेंट क्रूड

      लगभग 92.50 डॉलर प्रति बैरल

      WTI क्रूड

      लगभग 88.60 डॉलर प्रति बैरल

      विशेषज्ञों का कहना है कि, युद्ध की स्थिति में तेल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

      ईरान में हमलों के बाद प्रदूषण का खतरा

      ईरान में तेल भंडारण ठिकानों पर हुए हमलों के बाद कई शहरों में भारी धुआं फैल गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शहरों के ऊपर काला धुआं छाया हुआ है। कई इलाकों में सांस लेना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि ईरान से उठने वाला धुआं पाकिस्तान के पश्चिमी हिस्सों तक पहुंच सकता है।

      यह भी पढ़ें: होर्मुज पर घमासान! ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी- तेल की सप्लाई रुकी तो तबाही तय, 20 गुना बड़ा अटैक करेंगे

      पाकिस्तान पर भी पड़ सकता है असर

      पाकिस्तान और ईरान के बीच लगभग 900 किलोमीटर लंबी सीमा है। इसलिए ईरान में होने वाली घटनाओं का असर पाकिस्तान पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि, ईरान से आने वाली हवाओं के कारण पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में प्रदूषण बढ़ सकता है, हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी पाकिस्तान में बारिश और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      US Israel Iran war

      Strait of Hormuz Impact

      Donald Trump

      Energy Crisis

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

      हत्या पर कमिश्नर का एक्शन-TI को शोकाज नोटिस

      हीरानगर में बेखौफ बदमाशों का कहर:हत्या पर कमिश्नर का एक्शन-TI को शोकाज नोटिस

      फिरौती के बाद बच्चों को ‘ठिकाने’ लगाने की थी साजिश

      इंदौर में किडनैपिंग के बाद बोले आरोपी:फिरौती के बाद बच्चों को ‘ठिकाने’ लगाने की थी साजिश

      दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, SWISS फ्लाइट LX147 में तकनीकी खराबी, 6 यात्री घायल

      228 यात्रियों की सांसें अटकीं!दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, SWISS फ्लाइट LX147 में तकनीकी खराबी, 6 यात्री घायल

      बम धमाके में 14 लोगों की मौत, 38  से ज्यादा घायल; 48 घंटे में 26 हमलों से हड़कंप

      कोलंबिया में बस पर आतंकी हमला :बम धमाके में 14 लोगों की मौत, 38 से ज्यादा घायल; 48 घंटे में 26 हमलों से हड़कंप

      अमेरिका फायरिंग पर PM मोदी का रिएक्शन, 'ट्रंप सुरक्षित हैं, सुनकर राहत मिली'

      राहत के साथ-साथ चिंता भी!अमेरिका फायरिंग पर PM मोदी का रिएक्शन, 'ट्रंप सुरक्षित हैं, सुनकर राहत मिली'

      वॉशिंगटन डिनर में अचानक गोलियां कैसे चलीं? क्या है पूरा मामला?

      गोलियों के बीच घिरे ट्रंप!वॉशिंगटन डिनर में अचानक गोलियां कैसे चलीं? क्या है पूरा मामला?

      अप्रैल खत्म होने से पहले इन राशियों को मिल सकता है इंक्रीमेंट!

      Aaj Ka Rashifal 26 April:अप्रैल खत्म होने से पहले इन राशियों को मिल सकता है इंक्रीमेंट!

      दावों और हकीकत में बड़ा अंतर, 1300 रुपए में मिल रहा पानी का टैंकर

      इंदौर में गहराया जल संकट:दावों और हकीकत में बड़ा अंतर, 1300 रुपए में मिल रहा पानी का टैंकर

      जुर्माने न देने के कारण थे बंद, डालसा की पहल पर मिली आजादी

      कैदियों को भोपाल सेंट्रल जेल से मिली राहत:जुर्माने न देने के कारण थे बंद, डालसा की पहल पर मिली आजादी

      भोपाल में 445 गेटकीपर्स बने सहारा, 16 जिंदगियां बचाईं

      मौत से पहले थाम लिया हाथ:भोपाल में 445 गेटकीपर्स बने सहारा, 16 जिंदगियां बचाईं

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....