Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

किसी ने पहनी 31 साल पुरानी प्योर सिल्क साड़ी, तो किसी ने स्टेटमेंट ब्लाउज पर खुद की गोंड चित्रकारी

नेशनल हैंडलूम डे : होटल सयाजी में साड़ी स्पीक भोपाल चैप्टर द्वारा हथकरघा टॉक शो का आयोजन
Follow on Google News
किसी ने पहनी 31 साल पुरानी प्योर सिल्क साड़ी, तो किसी ने स्टेटमेंट ब्लाउज पर खुद की गोंड चित्रकारी

देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में बुनकरों की एक अहम भूमिका रही है। इस उपलक्ष्य में 6 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। बुनकरों द्वारा बनाए जाने वाले वस्त्रों को प्रमोट करने के लिए शहर के साड़ी स्पीक भोपाल चैप्टर की महिलाएं पिछले 7 साल से नेशनल हैंडलूम डे पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करती आ रहीं हैं। इस श्रंखला में रविवार को साड़ी स्पीक की महिलाओं ने हथकरघा टॉक शो का आयोजन किया। कार्यक्रम की थीम प्लेन साड़ी और स्टेटमेंट ब्लाउज थी। इस मौके पर 35 महिलाओं ने हाथ से बनी हुई हैंडमेड चीजों को प्रमोट किया। कोलार की मोनिला माथुर ने अपनी 31 साल पुरानी प्योर सिल्क साड़ी पहनी, चूना भट्टी निवासी बबीता पवार ने खुद अपने हाथ से ब्लाउज पर गोंड चित्र बनाए।

टैक्सटाइल पर नॉलेज की शेयर

महिलाओं ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के जितने हैंडलूम, टैक्सटाइल हैं, उसके बारे में एक दूसरे के साथ नॉलेज शेयर किया। महिलाओं ने अपनी साड़ी के कपड़े की खूबियों से मेंबर्स को रूबरू कराया। कार्यक्रम में पांच-पांच महिलाओं का पैनल बनाया गया, जिन्होंने एंब्रॉयडी, पेंटिंग, हाथ से जो भी चीजें बुनकर बनाते हैं, उन सबके बारे में चर्चा की।

साड़ी स्पीक भोपाल चैप्टर की महिलाओं ने नेशनल हैंडलूम डे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर हर साल मेंबर्स रैंप वॉक करते हैं, लेकिन इस बार में हमने हथकरघा टॉक शो रखा। सभी मेंबर्स ने हाथों से बनी हुई चीजें पहनीं। मैंने आज स्टेटमेंट ब्लाउज पहना है। यह मैंने खुद डिजाइन किया है। साथ में मेरी मलमल कॉटन की हैंडलूम साड़ी है। -सपना सिंह परमार, फैशन एक्सपर्ट

केरल की प्रसिद्ध कसावु साड़ी

आज हम सब मिलकर हथकरघा दिवस मनाया। स्टेटमेंट ब्लाउज के साथ मैंने कसावु साड़ी पहनी है। जो केरल की प्रसिद्ध हथकरघा साड़ी है। इस साड़ी को हर स्पेशल ओकेशन पर पहना जाता है। इस कपड़े को बड़ा पवित्र माना जाता है। इसके अलावा मैंने अपने स्टेटमेंट ब्लाउज में गोंड चित्रकारी की है, जो अक्सर हमारे घरों में देखने को मिलती है। -बबीता पवार, चूना भट्टी

हाथों से बनी चीजें पहनीं

मैंने कपड़े के कंगन और ईयर रिंग हैंडमेड पहने हुए हैं। मैंने बुनकरों द्वारा किस तरह से कपड़े बनाए जाते हैं उनको किस तरह से डिजाइन किया जाता है। यह अपनी आंखों से देखा है। मैंने 31 साल पुरानी हैंडलूम साड़ी पहनी है। यह प्योर सिल्क साड़ी है। यह साड़ी मेरी मदर इन लॉ ने शादी के बाद पहली होली के अवसर पर मुझे दी थी। -मोनिला माथुर, कोलार

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts