Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोमालिया के पास 'MV LILA NORFOLK' जहाज हाईजैक, 15 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार; नौसेना ने INS चेन्नई को किया रवाना

Follow on Google News
सोमालिया के पास 'MV LILA NORFOLK' जहाज हाईजैक, 15 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार; नौसेना ने INS चेन्नई को किया रवाना
अरब सागर में सोमालिया के तट के पास एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया है। अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर क्रू मेंबर्स में 15 भारतीय सदस्य भी शामलि हैं। मामला 4 जनवरी का है, लेकिन इसकी जानकारी 5 जनवरी को सामने आई। इस जहाज का नाम 'एमवी लीला नॉरफॉक' है। हाइजैकिंग की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई है। मर्चेंट वेसल की सुरक्षा के लिए नेवी ने INS चेन्नई को जहाज की तरफ रवाना किया है। उनका कहना है कि, हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

क्रू मेंबर्स से हुआ संपर्क, सभी सुरक्षित

इंडियन नेवी के अधिकारियों के मुताबिक, हाईजैक की सूचना मिलते ही एक मैरिटाइम पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट P8I को जहाज की तरफ रवाना किया गया। तड़के सुबह शिप की लोकेशन पर पहुंचकर एयरक्राफ्ट ने क्रू से संपर्क किया, सभी सुरक्षित हैं। भारतीय नौसेना के विमान जहाज पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। नेवल एयरक्राफ्ट लगातार INS चेन्नई की लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं। वेसल फाइंडर के मुताबिक, आखिरी बार 30 दिसंबर को जहाज से संपर्क किया गया था। किसने जहाज को हाईजैक करने की कोशिश की, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

कहां जा रहा था जहाज

भारतीय नौसेना ने बताया कि, जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को करीब 5-6 लोग हथियारों के साथ जहाज पर उतरे। मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, जहाज ब्राजील के पोर्टो डू एकू से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था। ये 11 जनवरी को लोकेशन पर पहुंचने वाला था।

समुद्री लुटेरों ने माल्टा का जहाज भी किया था हाईजैक

इन दिनों अरब और लाल सागर में मर्चेंट वेसल पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी समुद्री लुटेरों ने 14 दिसंबर को माल्टा के एक जहाज को हाईजैक कर लिया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना तुरंत एक्टिव हो गई थी। नौसेना ने अपना एक युद्धपोत को अदन की खाड़ी में हाइजैक हुए जहाज MV रुएन की मदद के लिए भेजा था। भारतीय नौसेना ने जहाज को रेस्क्यू करा लिया था, जिसे 6 लोगों ने अगवा किया था। भारतीय नौसेना ने माल्टा के जहाज से एक नाविक को रेस्क्यू किया था। यह नाविक गंभीर रूप से जख्मी था। द मैरीटाइम एग्जीक्यूटिव की रिपोर्ट के मुताबिक, हाइजैक हुआ जहाज कोरिया से तुर्किये की तरफ जा रहा था। तभी सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। ये भी पढ़ें- Newyork Subway Train Collision : न्यूयॉर्क में सबवे ट्रेन एक अन्य ट्रेन से टकराने के बाद पटरी से उतरी, 20 से ज्यादा घायल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts