Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IT Raid : सोम ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कार्रवाई

Follow on Google News
IT Raid : सोम ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा; मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कार्रवाई
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सोमवार सुबह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कटक और बेंगलुरु कार्रवाई जारी है। आईटी ने भोपाल के सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के यहां छापेमारी की है। एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी सहित कई ठिकानों पर सर्चिंग जारी है।

टैक्स चोरी के आरोप में कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सोम ग्रुप के ठिकानों पर पहुंची है। भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र सहित कई जगहों पर आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी के आरोप में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। आज सुबह शुरू हुई कार्रवाई में भोपाल के अलावा जबलपुर, इंदौर और रायसेन समेत देशभर में सोम ग्रुप के करीब 50 ठिकानों पर आज सुबह कार्रवाई शुरू हुई है। जानकारी के अनुसार, आईटी टीम में इंदौर और मुंबई के अधिकारी शामिल हैं। सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के निवास और दफ्तरों के अलावा इस ग्रुप से जुड़े अधिकारियों के यहां भी आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है। टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं। हालांकि, छापामार कार्रवाई में टीम को क्या कुछ हासिल हुआ। फिलहाल, डिस्लेरी स्थित बन्द कार्यालय में अधिकारी फाइलों को जरूर खंगाल रहे हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts