Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर : मढ़ई के जंगलों में चहलकदमी करते दिखा बाघ, डरे-सहमे पेड़ पर जा चढ़ा चौकीदार, देखें Viral Video

Follow on Google News
सोहागपुर : मढ़ई के जंगलों में चहलकदमी करते दिखा बाघ, डरे-सहमे पेड़ पर जा चढ़ा चौकीदार, देखें Viral Video
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई में जंगल के राजा के दीदार आम हो गए हैं। बाघ को देखना निश्चित रूप से पर्यटकों को रोमांचित और आश्चर्यचकित करता है, लेकिन कभी-कभी गश्त करने वाली टीमों और वन सुरक्षा कर्मियों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ जंगल में चहलकदमी करते देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर बाघ की दहाड़ सुनकर चौकीदार सीधे पेड़ पर जा चढ़ा। देखें VIRAL VIDEO..... हाल ही में गश्ती दल के एक चौकीदार को भी ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा लेकिन उसने धैर्य रखा और चुपचाप सांस रोककर बाघ की हरकतों को शूट करता रहा। बाघ के गुर्राने की आवाज सुनकर चौकीदार सीधा पेड़ पर जा चढ़ा। बाघ के चले जाने तक चौकीदार की सांसें अटकी रहीं। वायरल हो रहे वीडियो में यह पूरा दृश्य देखा जा सकता है। ऐसी घातक स्थिति में यदि धैर्य, साहस और बुद्धि से काम नहीं लिया गया तो मृत्यु निश्चित है। (इनपुट - नीलम तिवारी, सोहागपुर)
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts