सर्वोदय संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण

सोहागपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर स्थित वाटिका गार्डन में 23 और 24 सितंबर को दो दिवसीय ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य संगठन से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना और उन्हें सर्वोदय विचारधारा के मूल सिद्धांतों से परिचित कराना रहा। नगर कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अनंत तिवारी ने बताया कि शिविर में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोना कौरव विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और अधिक सक्रियता के साथ काम करने पर जोर दिया।
सर्वोदय विचारधारा और संगठनात्मक प्रशिक्षण पर जोर
शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को सर्वोदय विचारधारा, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। एआईसीसी ट्रेनर प्रज्ञा फिलिप्स ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य सर्वोदय विचारधारा को व्यापक स्तर तक पहुंचाना और संगठन से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं का वैचारिक निर्माण करना है। प्रशिक्षण सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन के कामकाज, विचारधारा और जनता से जुड़े मुद्दों को समझने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
डोल ग्यारस पर आदिवासी डंडा नृत्य प्रतियोगिता, मधुर मंडल डोबी ने जीता प्रथम पुरस्कार
प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन
शिविर में प्रशिक्षक के रूप में हेमंत ताले, ब्रजभूषण पांडेय और प्रज्ञा फिलिप्स मौजूद रहे। उन्होंने अलग-अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन और सर्वोदय विचारधारा से जुड़े विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्टेट कोऑर्डिनेटर रसूल खान और अजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने शिविर की व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण सत्रों के संचालन में सहयोग किया।
सोहागपुर में 128वां डोल ग्यारस महोत्सव, लड्डू गोपाल के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
दो दिवसीय शिविर में नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा लेकर संगठनात्मक और वैचारिक विषयों की जानकारी प्राप्त की। शिविर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत पांडेय, पुष्पराज सिंह पटेल, हरगोविंद पुरविया, अभिलाष सिंह चंदेल, सुधीर ठाकुर, प्रशांत जायसवाल, हेमु कश्यप, तारा बरखड़े, कुसुम काबरे, राघवेंद्र ठाकुर, ब्रजकिशोर ठाकुर, इरफान खान, धर्मदास बेलवंशी, मोहन कहार, भास्कर मांझी, अजय ठाकुर, जलज शर्मा, राजकुमार ठाकुर ‘माछा’, मंजेश ठाकुर, सुरेखा शाह, ऋषभ दीक्षित, सुखराम कुमरे, सालीग्राम कुशवाहा, रमेश पटेल, लखन सिंह राजपूत, अमित रावत, राकेश चंदेले, अनिरुद्ध शुक्ला, प्रकाश यादव, साहबलाल पटेल, जय चंदेल, सचिन श्रोति और अनंत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




















