Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गणपति बप्पा के दरबार में लगा बड़ा पर्दा! ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंची भीड़, दर्शकों के बीच पहुंचे सात्विक शर्मा

गणेश उत्सव के बीच भोपाल में भक्ति और सिनेमा का अनोखा संगम देखने को मिला। राजीव गांधी कॉलोनी के गणेश पंडाल में बड़ी LED स्क्रीन लगाकर आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्क्रीनिंग की गई।
गणपति बप्पा के दरबार में लगा बड़ा पर्दा! ‘हनुमान अंश’ देखने पहुंची भीड़, दर्शकों के बीच पहुंचे सात्विक शर्मा
गणेश पंडाल में बड़ी LED स्क्रीन लगाकर की फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्क्रीनिंग

जिस फिल्म की चर्चा इन दिनों देशभर में हो रही है और जिसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है, अब वही फिल्म बड़े पर्दे से निकलकर गणेश पंडालों तक पहुंच गई है। धीमी शुरुआत के बाद ‘हनुमान अंश’ ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई और अब इसका आध्यात्मिक संदेश लोगों को अलग-अलग जगहों पर देखने को मिल रहा है।

गणेश उत्सव के बीच भोपाल की राजीव गांधी कॉलोनी में भक्ति और सिनेमा का अनोखा संगम देखने को मिला। युवोदय सांस्कृतिक उत्सव समिति ने गणेश पंडाल के पास बड़ी LED स्क्रीन लगाकर आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई। परिवार और बच्चों के साथ बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे। इस दौरान पंडाल का माहौल किसी सिनेमा हॉल जैसा नजर आया।

गणेश पंडाल में लगा बड़ा पर्दा

इन दिनों गणेश उत्सव के चलते शहरभर में अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं भजन संध्या हो रही है तो कहीं महाआरती और विशेष धार्मिक आयोजन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसी बीच भोपाल की राजीव गांधी कॉलोनी में गणेश पंडाल में आयोजित एक कार्यक्रम ने लोगों का ध्यान खींचा। युवोदय सांस्कृतिक उत्सव समिति ने पंडाल के पास बड़ी LED स्क्रीन लगाई और लोगों के लिए आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्क्रीनिंग रखी। फिल्म देखने के लिए स्थानीय लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे। गणेश जी के दर्शन के साथ लोगों ने खुले माहौल में फिल्म का आनंद लिया।

पेंसिल की नोक पर विराजे गणपति! इतनी छोटी गणेश प्रतिमा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान

21 साल से गणेश उत्सव करा रही समिति

आयोजकों के मुताबिक, समिति पिछले 21 वर्षों से गणेश उत्सव का आयोजन कर रही है। समिति के अध्यक्ष सोनू आसवानी ने कहा कि ऐसी फिल्में लोगों को आपस में जोड़ने और आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने का माध्यम बनती हैं। पंडाल में एक तरफ भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान थी, वहीं दूसरी ओर बड़ी स्क्रीन पर फिल्म चल रही थी। ऐसे में पूरा माहौल धार्मिक होने के साथ-साथ सिनेमा हॉल जैसा नजर आया।

/img/99/1790244584658

युवोदय सांस्कृतिक उत्सव समिति

फिल्म कलाकार सात्विक शर्मा भी पहुंचे

इस आयोजन में फिल्म ‘हनुमान अंश’ में किरदार निभाने वाले सात्विक शर्मा भी शामिल हुए। उनके पहुंचने से लोगों का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फिल्म से जुड़े कलाकार को करीब से देखा और आयोजन को लेकर भी उत्सुकता दिखाई। आयोजकों के अनुसार, नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक विचारों से जुड़ी फिल्म को लेकर लोगों में पहले से रुचि थी। इसी को देखते हुए गणेश उत्सव के दौरान पंडाल में फिल्म दिखाने का फैसला लिया गया।

44 दिनों में 329 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 44 दिनों में दुनिया भर में 329.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन 258.13 करोड़ रुपये तक पहुंचने की बात कही गई है। फिल्म की चर्चा के बीच निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ को लेकर भी घोषणा की है। यह फिल्म संत और महान कवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित बताई गई है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts