Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले एनवीडीए का उपयंत्री 14 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

हरसूद के पुनासा में लोकायुक्त पुलिस ने एनवीडीए के उपयंत्री अशोक कुमार गौतम को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। आरोप है कि ठेकेदार से शेष भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के बदले 55 हजार रुपए मांगे गए थे।
सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले एनवीडीए का उपयंत्री 14 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

हरसूद। पुनासा स्थित नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 के कार्यालय में लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए उपयंत्री अशोक कुमार गौतम (61) को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। आरोप है कि ठेकेदार से शेष भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि लौटाने के एवज में 55 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। अशोक गौतम की सेवानिवृत्ति 31 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

ठेकेदार ने लोकायुक्त में की थी शिकायत

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, खरगोन जिले की सनावद तहसील के ग्राम धूलवाड़ा निवासी ठेकेदार लखन राठौर ने 10 सितंबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। ठेकेदार ने बताया कि उसने वर्ष 2024 में एनवीडीए पुनासा में चौकीदार कक्ष और जनरेटर कक्ष निर्माण का ठेका लिया था। शिकायत के मुताबिक, निर्माण कार्य के एवज में विभाग की ओर से ठेकेदार को करीब 13 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका था। इसके बाद शेष भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि लौटाने के बदले उपयंत्री अशोक कुमार गौतम द्वारा 55 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया। अधिकारियों के मुताबिक, सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद लोकायुक्त एसपी इंदौर राजेश सहाय के मार्गदर्शन में कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व निरीक्षक सचिन पटेरिया ने किया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि लेकर उपयंत्री के पास भेजा गया।

Breaking News

14 हजार रुपए लेते रंगेहाथ पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने पुनासा स्थित नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 के कार्यपालन यंत्री के तकनीकी कक्ष में कार्रवाई की। यहां उपयंत्री अशोक कुमार गौतम को शिकायतकर्ता से 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

₹10 की पार्किंग, मांगे ₹50! जबलपुर मेडिकल कॉलेज में विवाद के बाद मारपीट की कोशिश

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक कुमार गौतम के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अशोक कुमार गौतम 11 जुलाई 2019 को राजपुर से स्थानांतरित होकर पुनासा स्थित एनवीडीए संभाग क्रमांक-28 के कार्यालय में उपयंत्री के पद पर पदस्थ हुए थे। उनकी सेवानिवृत्ति 31 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।

Satyendra Thakur
By Satyendra Thakur

Latest Posts