सोहागपुर : पीएम श्री विद्यालय कामती रंगपुर में कक्षों का अभाव, अतिरिक्त 6 कमरों की मांग

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विकासखंड स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कामती रंगपुर में कक्षों की कमी से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को पर्याप्त कमरे नहीं मिलने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अलग कक्ष न होने के कारण अटल टिंकरिंग लैब और विज्ञान प्रयोगशालाओं का लाखों रुपए के उपकरण उपयोग में नहीं आ पा रहे। विद्यालय प्रबंधन ने छह अतिरिक्त कक्ष,
Follow on Google News
पीएम श्री विद्यालय कामती रंगपुर में कक्षों का अभाव, अतिरिक्त 6 कमरों की मांग
सोहागपुर। कामती रंगपुर में कमरों की कमी है।

नीलम तिवारी, सोहागपुर। सोहागपुर विकासखंड के ग्राम कामती रंगपुर स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षों की गंभीर कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालय प्रबंधन लंबे समय से अतिरिक्त कक्षों की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिलने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लाखों रुपये मूल्य की प्रयोगशाला सामग्री होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। विद्यालय में कक्षा 9वीं में कुल 156 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिन्हें कक्षाभाव के कारण दो सेक्शन में विभाजित करना पड़ा है। प्रत्येक सेक्शन में लगभग 78 विद्यार्थी होने से एक शिक्षक के लिए प्रभावी अध्यापन करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता एवं परीक्षा परिणाम प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को भी हो रही परेशानी

कक्षा 11वीं में भी विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें एक ही कक्ष में बैठाया जा रहा है। जबकि विषय चयन के बाद अलग-अलग विषयों की कक्षाएं संचालित होना चाहिए। कमरे उपलब्ध नहीं होने से कई बार विद्यार्थियों को बरामदे अथवा वैकल्पिक प्रयोगशाला कक्षों में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें: MP UCC Update: एमपी कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी, विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा बिल

अटल टिंकरिंग लैब का लाखों रुपए का सामान धूल खा रहा

विद्यालय को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अटल टिंकरिंग लैब के लिए लगभग छह माह पूर्व आधुनिक प्रयोगशाला सामग्री प्राप्त हो चुकी है। लेकिन लैब संचालित करने के लिए अलग कमरा उपलब्ध नहीं होने से सामग्री अब तक व्यवस्थित नहीं की जा सकी है। परिणामस्वरूप विद्यार्थी इस सुविधा से पूरी तरह वंचित हैं। इतना ही नहीं, रसायन, भौतिक एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं की सामग्री भी सुरक्षित रखी हुई है, लेकिन प्रयोगशाला कक्ष उपलब्ध नहीं होने के कारण उसका भी उपयोग नहीं कराया जा रहा है।

बाउंड्री वॉल और पेवर्स ब्लॉक की भी आवश्यकता

विद्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वॉल तथा वर्षा ऋतु में कीचड़ की समस्या से बचाव के लिए पेवर्स ब्लॉक निर्माण की भी आवश्यकता है। विद्यालय प्रबंधन इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र को मांग पत्र भेज चुका है। बारिश के दिनों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कीचड़ से होकर विद्यालय में प्रवेश करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: वांगचुक की पत्नी ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा... रखी ये बड़ी मांग, सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन पर साधा निशाना

लगातार किया जा रहा पत्राचार

विद्यालय प्रबंधन ने अतिरिक्त कक्षों, प्रयोगशालाओं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संबंधित विभागों को कई बार पत्र भेजे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विद्यालय प्रबंधन  ने पत्र लिखा है

अतिरिक्त कक्षों की मांग को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा लगातार पत्राचार किया गया है। जून माह में संकुल, बीईओ एवं डीईओ कार्यालय को भी पत्र भेजा गया है। कक्षा 9वीं एवं 11वीं के अतिरिक्त सेक्शन तथा विभिन्न प्रयोगशालाओं के संचालन के लिए लगभग छह अतिरिक्त कक्षों की आवश्यकता है।

लक्ष्मी काकोड़िया, प्रभारी प्राचार्य, पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कामती रंगपुर

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts