धार में प्रतिबंधित नायलॉन डोर से 13 वर्षीय बच्चे की गर्दन कटी, दादी के साथ मंदिर जा रहा था

धार। रविवार को मजार से दर्शन कर दादी के साथ लौट रहे अल्तमश के साथ यह हादसा हुआ। प्रतिबंध के बावजूद नायलॉन डोर की बिक्री और इस्तेमाल जारी रहने से प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मजार से दर्शन कर लौट रहा था बालक
जानकारी के मुताबिक, अल्तमश अपनी दादी के साथ मजार पर दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में हवा में लटक रही प्रतिबंधित नायलॉन डोर अचानक बालक की गर्दन में उलझ गई।
धारदार डोर से गर्दन कटी, अस्पताल में इलाज जारी
नायलॉन डोर की धार इतनी तेज थी कि अल्तमश की गर्दन कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे बिना देर किए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रतिबंध के बावजूद नहीं रुक रही नायलॉन डोर की बिक्री
इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतिबंधित नायलॉन डोर की बिक्री और इस्तेमाल रोकने के लिए सख्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद यह जानलेवा डोर लोगों तक पहुंच रही है।
ये भी पढ़ें: घंसौर में अकवान तूफान का असर, रिमझिम बारिश के बाद बढ़ी ठंड; अलाव का सहारा ले रहे लोग
राहगीरों और बाइक सवारों के लिए भी खतरा
पतंगबाजी के शौक में इस्तेमाल होने वाली यह धारदार डोर सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। राहगीरों, बाइक सवारों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से प्रतिबंधित नायलॉन डोर की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाना जरूरी है।




















