PlayBreaking News

वांगचुक की पत्नी ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा...रखी ये बड़ी मांग, सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन पर साधा निशाना

वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 28 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आंदोलन NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर है। वांगचुक की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया कि 20 जुलाई का प्रदर्शन आजादी का दूसरा आंदोलन होगा।
Follow on Google News
रखी ये बड़ी मांग, सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन पर साधा निशाना
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली HC में दायर की याचिका

दिल्ली के Safdarjang अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने याचिका में कहा है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल की व्यवस्था पर भरोसा नहीं है और वांगचुक को जिस तरह अस्पताल में रखा गया है, वह एक तरह की गैरकानूनी हिरासत जैसा है। उन्होंने अदालत से वांगचुक को बेहतर इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में भेजने की अनुमति देने की मांग की है।

Twitter Post

अनशन का 22वां दिन

सोनम पिछले 22 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उन्होंने अपना अनशन खत्म नहीं किया है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवाइयां लेने से भी इनकार कर दिया है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं, लेकिन उनकी ओर से इलाज में सहयोग नहीं किया जा रहा है।

Featured News

क्यों हो रही भूख हड़ताल

वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 28 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आंदोलन NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर है। वांगचुक की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया कि 20 जुलाई का प्रदर्शन आजादी का दूसरा आंदोलन होगा। इसमें पेपर लीक जैसे अन्याय और कथित अवैध हिरासत के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'मेरी हालत खराब हो गई...' अनशन के दूसरे दिन ही जवाब देने लगा अभिजीत दीपके का शरीर, बोले- भूख हड़ताल सबसे मुश्किल संघर्ष

1 मिनट के अंदर उठा ले गई पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे दिल्ली पुलिस को वांगचुक को अस्पताल ले जाने के निर्देश मिले। इसके बाद नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर मार्ग थाने में पूरी रणनीति तैयार की। पुलिस ने बिना किसी टकराव के कार्रवाई करने की योजना बनाई और इसकी रिहर्सल भी की। शनिवार सुबह करीब 5 बजे पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में सफेद चादरें लेकर जंतर-मंतर पहुंचे और वांगचुक को चादर सहित उठाकर एंबुलेंस तक ले गए। बताया गया कि कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग से बचने के लिए चादरों का इस्तेमाल किया गया।

Twitter Post

अब अभिजीत बैठे भूख हड़ताल पर

वांगचुक के अस्पताल भेजे जाने के बावजूद जंतर-मंतर पर CJP का विरोध प्रदर्शन जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी रविवार दोपहर प्रदर्शन में शामिल होंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने भी वीडियो जारी कर वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने का विरोध किया था।

CJP ने BJP और दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस और भाजपा से जुड़े 30 से 40 लोग प्रदर्शन स्थल में घुस आए हैं। पार्टी का आरोप है कि ये लोग भारत विरोधी और भड़काऊ बयान देकर आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं। CJP ने अपने समर्थकों से ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें मंच से दूर रखने की अपील की है। वहीं, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts