Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर रिटायर्ड सब इंजीनियर से 1.92 लाख की ठगी, APK फाइल भेजकर खाली किए दो बैंक खाते

सोहागपुर में साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर रिटायर्ड सब इंजीनियर को पेंशन कार्ड का झांसा दिया। व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर दो बैंक खातों से 1.92 लाख 500 रुपए निकाल लिए।
पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर रिटायर्ड सब इंजीनियर से 1.92 लाख की ठगी, APK फाइल भेजकर खाली किए दो बैंक खाते

सोहागपुर। मध्य प्रदेश के सोहागपुर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त सब इंजीनियर के दो बैंक खातों से 1 लाख 92 हजार 500 रुपए निकाल लिए। आरोपियों ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई का कर्मचारी बताकर फोन किया और व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजी। फरियादी ने बैंक अधिकारी समझकर फाइल खोल दी, जिसके बाद उनके खातों से रकम कटने लगी। शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाइफ सर्टिफिकेट के लिए बैंक में किया था आवेदन

पुलिस के अनुसार, रामभरोस सूर्यवंशी (65) सिंचाई विभाग में सब इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने 4 नवंबर 2026 को जीवंतता प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) के लिए बैंक ऑफ इंडिया की सोहागपुर शाखा में आवेदन किया था। इसी दिन दोपहर करीब 3 बजे उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से दो-तीन बार कॉल आए। फोन करने वालों ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका पेंशन कार्ड बनाया जाना है।

व्हाट्सएप पर भेजी APK फाइल, खुलते ही कटने लगे रुपए

पेंशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के नाम पर कॉल करने वालों ने रामभरोस के व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी। साथ ही उसे खोलकर मांगी गई जानकारी भरने के लिए कहा। बैंक अधिकारी समझकर उन्होंने फाइल खोल दी और उसमें जानकारी भर दी। इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खातों से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। संदेह होने पर उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। वे तत्काल बैंक ऑफ इंडिया की सोहागपुर शाखा पहुंचे और अपने दोनों बैंक खातों को होल्ड करवाया।

Breaking News

दो खातों से 1.92 लाख 500 रुपए निकाले

फरियादी के मुताबिक, बैंक खाते होल्ड होने तक ठग एक खाते से 50 हजार, 5 हजार, 2,500 रुपए और दो बार 45-45 हजार रुपए निकाल चुके थे। वहीं, दूसरे खाते से भी 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह दोनों खातों से कुल 1 लाख 92 हजार 500 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई। घटना के बाद रामभरोस ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 6 नवंबर को बैंक खातों का विवरण और स्टेटमेंट लेकर वे थाना सोहागपुर पहुंचे और लिखित शिकायत दी।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस ने अपराध क्रमांक 695/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319(2) में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MP के राजगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में 26 लोगों को काटा, बाजार में दहशत

अनजान APK फाइल डाउनलोड करने से बचें

साइबर ठगी के इस मामले में एक बार फिर मोबाइल पर भेजी जाने वाली अनजान APK फाइलों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत सामने आई है। किसी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक या APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी और अन्य गोपनीय विवरण किसी के साथ साझा न करें। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts