Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली से बिहार जा रही बस कुशीनगर में हादसे का शिकार, 3 यात्रियों की मौत; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

यूपी के कुशीनगर में दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में दो पुरुषों और एक बच्ची की मौत, कई यात्री घायल।
दिल्ली से बिहार जा रही बस कुशीनगर में हादसे का शिकार, 3 यात्रियों की मौत; आधा दर्जन से ज्यादा घायल

कुशीनगर। दिवाली और छठ पूजा मनाने बिहार लौट रहे यात्रियों की बस उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही प्राइवेट लग्जरी बस की राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसा शनिवार को कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र में लबनिया चौराहे के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़कियों के शीशे टूट गए।

मृतकों में दो पुरुष और 7 साल की बच्ची शामिल

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में दो पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं। दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 साल की बच्ची आखिरी कुशवाहा ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दो गंभीर घायलों को गोरखपुर किया रेफर

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी एवं ट्रामा प्रभारी पुष्कर पाठक ने बताया कि उनके यहां चार लोगों को लाया गया था। इनमें एक अज्ञात व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था। दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया है। वहीं, 7 साल की बच्ची आखिरी कुशवाहा का इलाज अस्पताल में चल रहा था।

Breaking News

दिवाली और छठ मनाने घर लौट रहे थे यात्री

पुलिस के मुताबिक, बस आनंद विहार, दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। इसमें करीब 50 यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर लोग दिवाली और छठ पूजा मनाने अपने घर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बस की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts