PlayBreaking News

सोहागपुर :मूंग खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त उपार्जन केंद्र खोलने की मांग की

किसानों का कहना है कि स्लॉट बुकिंग (स्लाइड बुक) के बाद भी तुलाई के लिए नंबर आने में 5 से 10 दिन तक का समय लग रहा है। इस कारण कई किसानों की बुकिंग की वैध अवधि समाप्त हो जाती है और उन्हें दोबारा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।
Follow on Google News
मूंग खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त उपार्जन केंद्र खोलने की मांग की
सोहागपुर में मूंग उपार्जन केंद्र में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जताई नाराजगी

सोहागपुर। सोहागपुर ब्लॉक के किसानों ने मूंग उपार्जन केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं और लंबी प्रतीक्षा से परेशान होकर दो बबीता राठौर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोहागपुर को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त खरीदी केंद्र खोलने की मांग की है।

क्यों परेशान है किसान?

ज्ञापन में किसानों ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार निर्धारित समय सीमा में अधिकांश किसान अपनी मूंग बेचने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। विशेष रूप से ग्राम शोभापुर में केवल एक उपार्जन केंद्र होने के कारण आसपास के लगभग 70 से 80 गांवों के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: श्रावण मास में आस्था का महासंगम : 23वीं जटाशंकर कांवड़ यात्रा आज से शुरू, 10 अगस्त को होगा जलाभिषेक

स्लॉट बुकिंग के बावजूद 10 दिन तक लेटलतीफी

किसानों का कहना है कि स्लॉट बुकिंग (स्लाइड बुक) के बाद भी तुलाई के लिए नंबर आने में 5 से 10 दिन तक का समय लग रहा है। इस कारण कई किसानों की बुकिंग की वैध अवधि समाप्त हो जाती है और उन्हें दोबारा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शोभापुर उपार्जन केंद्र पर पिछले तीन दिनों से 100 से 150 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगी हुई है। इससे किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि उनकी मूंग की तुलाई समय पर हो पाएगी या नहीं।

शोभापुर में करीब 4 नए मूंग उपार्जन केंद्र खोले जाए : किसान

किसानों ने मांग की है कि ग्राम शोभापुर में कम से कम तीन से चार नए मूंग उपार्जन केंद्र तत्काल प्रारंभ किए जाएं, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके और किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कर मूंग खरीदी व्यवस्था में सुधार तथा अतिरिक्त उपार्जन केंद्र स्थापित करने की मांग की है।

Edited By- Aakash Waghmare

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts