PlayBreaking News

मूंग खरीदी में अव्यवस्था से सोहागपुर में जाम:कमिश्नर भी फंसे, कलेक्टर ने दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश

सोहागपुर क्षेत्र में मूंग उपार्जन के दौरान अव्यवस्था के कारण स्टेट हाईवे पर पिछले 24 घंटे से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। किवलारी, लांघा-बम्हौरी और भाग्यश्री वेयरहाउस के आसपास मूंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारों ने यातायात पूरी तरह प्रभावित कर दिया। हालात इतने खराब हो गए कि नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर श्रीकांत भनोट भी रविवार को इसी जाम में फंस गए।
Follow on Google News
मूंग खरीदी में अव्यवस्था से सोहागपुर में जाम

सोहागपुर। जिला प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस, राजस्व अमले के साथ व्यवस्था बनाने का प्रयास किया। प्रशासन का कहना है कि खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाकर किसानों का दबाव कम किया जाएगा। बेहतर यातायात प्रबंधन से आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई गई है।

कमिश्नर के जाम में फंसने के बाद प्रशासन सक्रिय

मौके पर पहुंचीं एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने स्थिति का जायजा लिया और पुलिस, राजस्व अमले के साथ मिलकर ट्रॉलियों को व्यवस्थित कराने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि अचानक बड़ी संख्या में ऐसे किसान भी खरीदी केंद्र पहुंच गए, जिनके स्लॉट बुक नहीं थे। इसके अलावा पुलिस बल की सीमित उपलब्धता के कारण शुरुआत में व्यवस्था प्रभावित हुई। हालांकि उपलब्ध अमले की मदद से स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

सिंगरौली: 8 साल के बेटे की मौत के बाद बेबस पिता, शव वाहन न मिलने पर बाइक से घर ले जाना पड़ा शव

खरीदी केंद्र बढ़ाने की तैयारी

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पीपुल्स अपडेट से चर्चा में बताया कि सोहागपुर क्षेत्र में मूंग खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे किसानों का दबाव कम होगा और जाम जैसी स्थिति से राहत मिल सकेगी। प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त खरीदी केंद्र शुरू होने से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भीड़ कम होगी। इससे किसानों और आम लोगों दोनों को राहत मिलने की संभावना है।

Breaking News

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार

थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि स्टेट हाईवे के किनारे संचालित खरीदी केंद्रों के कारण सेमरी हरचंद से सोहागपुर के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग रही हैं। पिछले 24 घंटे में भाग्यश्री वेयरहाउस के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान एंबुलेंस सहित अनेक आवश्यक वाहन भी जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सीहोर : मेन रोड पर हाथठेलों को लेकर व्यापारियों का फूटा गुस्सा; जाम लगाकर किया प्रदर्शन, मारपीट के बाद बढ़ा विवाद

संकरी सड़क से हो रही परेशानी 

दरअसल, खरीदी केंद्र के सामने का मार्ग पहले से ही संकरा है। सड़क के एक ओर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी होने और पुलिया के पास मार्ग और संकरा होने से आम वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई। विपरीत दिशा से आने वाले वाहन एक-दूसरे को पास नहीं दे पा रहे, जिससे बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अमले को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को व्यवस्थित रूप से खड़ा कराने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है।

Edited By: Rohit Sharma

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts