PlayBreaking News

सोहागपुर:कल निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, दोपहर 3 बजे रामजानकी मंदिर से होगा शुभारंभ

सोहागपुर में 24 जुलाई 2026 को शारदा सेवा संघ के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकलेगी। रथ यात्रा दोपहर 3 बजे रामजानकी मंदिर, रामगंज से शुरू होकर बिहारी चौक तक पहुंचेगी।
Follow on Google News
कल निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, दोपहर 3 बजे रामजानकी मंदिर से होगा शुभारंभ
कल निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

सोहागपुर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य पूर्ण रथ यात्रा का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन शारदा सेवा संघ, सोहागपुर के तत्वावधान में आयोजित होगा। रथ यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे रामजानकी मंदिर, रामगंज से किया जाएगा।

इन मार्गों से होकर निकलेगी रथ यात्रा

आयोजकों के अनुसार रथ यात्रा रामजानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मिश्र जी के मंदिर होते हुए बिहारी चौक तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ के सुसज्जित रथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: इटारसी : रेलवे जंक्शन पर जीआरपी की चेकिंग में दो युवकों से 44 लाख की 19 किलो चांदी जब्त, दोनों आरोपी भोपाल के

श्रद्धालु रस्सी खींचकर करेंगे पुण्य लाभ अर्जित

रथ यात्रा की सबसे विशेष बात यह होगी कि श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर धार्मिक परंपरा का निर्वहन करेंगे और पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा, स्वागत एवं भक्ति कार्यक्रमों की भी तैयारी की गई है।

ये भी पढ़ें: भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने दिया इस्तीफा, नए VC की नियुक्ति तक अनुपम राजन संभालेंगे जिम्मेदारी

अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

शारदा सेवा संघ ने नगरवासियों और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा में सहभागी बनें और इस धार्मिक आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Edited By: Sumit Shrivastava

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts