Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ICC Rankings : विमेंस वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1 बैटर, दीप्ति शर्मा गेंदबाज में टॉप-4 पर बरकरार

Follow on Google News
ICC Rankings : विमेंस वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1 बैटर, दीप्ति शर्मा गेंदबाज में टॉप-4 पर बरकरार
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय महिला वनडे क्रिकेट रैंकिंग में बड़ा मुकाम हासिल किया है। ICC द्वारा मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में मंधाना 727 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया की नंबर-1 वनडे बैटर बन गई हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट और इंग्लैंड की नैटली सिवर ब्रंट को पीछे छोड़ा है, जो अब 719 पॉइंट्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।

2019 के बाद फिर नंबर-1 पर लौटीं मंधाना

यह मंधाना के करियर का दूसरा मौका है जब वे ICC वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची हैं। इससे पहले वे 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद पहली बार नंबर-1 बनी थीं। इस बार उनकी वापसी ने भारतीय क्रिकेट फैंस को गर्व से भर दिया है।

टी-20 रैंकिंग में मंधाना नंबर-4 पर बरकरार

टी-20 रैंकिंग में भी मंधाना भारत की एकमात्र बैटर हैं जो टॉप-10 में जगह बनाए हुए हैं। वे चौथे स्थान पर हैं, जबकि शीर्ष-3 में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी, वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज और ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा शामिल हैं।

वनडे बैटिंग टॉप-10 में सिर्फ मंधाना, जेमिमा-हरमनप्रीत बाहर

वनडे बैटर्स की टॉप-10 रैंकिंग में भारत से सिर्फ स्मृति मंधाना को ही जगह मिली है। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में जेमिमा रोड्रिग्स 15वें और हरमनप्रीत कौर 16वें स्थान पर हैं।

दीप्ति शर्मा वनडे बॉलर्स में नंबर-4, टी-20 में नंबर-2

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा वनडे में चौथे नंबर पर हैं। उनसे ऊपर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन, ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और मेगन शट हैं। वहीं टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति दूसरे नंबर पर हैं, जबकि रेणुका सिंह पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में दीप्ति दोनों फॉर्मेट में टॉप-4 में

वनडे ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में एश्ले गार्डनर नंबर-1 पर बनी हुई हैं, जबकि दीप्ति चौथे स्थान पर हैं। टी-20 ऑलराउंडर्स में हेली मैथ्यूज टॉप पर हैं और दीप्ति नंबर-3 पर बनी हुई हैं।

भारतीय टीम दोनों फॉर्मेट में तीसरे नंबर पर

  • ICC की टीम रैंकिंग में भी भारत की स्थिति बरकरार है।
  • वनडे टीम रैंकिंग: भारत 121 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है।
  • टी-20 टीम रैंकिंग: भारत 260 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • दोनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts